|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 3:57 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

श्रीलंका पर ऑस्ट्रेलिया की 5 रनों से जीत

पर्थ/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Friday, February 10, 2012    9:47 AM
Pearth one day Sri Lanka won the toss Australia will bat

सीबी सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका पर 5 रनों की रोमांचक जीत दर्ज की है। 232 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पूरी श्रीलंकाई टीम 49.5 ओवर में 226 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज ने 64 रनों की शानदार पारी खेली, पर वे अपनी टीम को ‌जीत दिलाने में नाकाम रहे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

श्रीलंका की लगातार दूसरी हार
तिलकरत्ने दिलशान ने 40 और चांडीमल 37 रन बनाकर आउट हुए। अब तक इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया दोनों मैच जीतने में सफल रही है। वहीं ट्राई सीरीज में यह श्रीलंका की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 50 ओवर में जीत के लिए 232 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 50 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट गिर गए थे।

क्लार्क ने पचासा जमाया
पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.1 ओवर में 231 रन बनाकर सिमट गई। कप्तान माइकल क्लार्क के 57, वार्नर के 34 और डैनियल क्रिस्टियन के 33 रन के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने टिक कर बल्लेबाजी नहीं की। श्रीलंका की तरफ से दंबिका प्रसाद-मलिंगा-कुलशेखरा-मैथ्यूज और सेनानायके ने 2-2 विकेट झटके।

श्रीलंका ने टॉस जीता
श्रीलंका ने वेस्टर्न आस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन (वाका) मैदान पर त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के अंतर्गत शुक्रवार को खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में भारत को हराया था जबकि श्रीलंका को उसके पहले मुकाबले में भारत से पराजय झेलनी पड़ी थी। श्रीलंकाई टीम ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में एक परिवर्तन किया है। श्रीलंका ने हरफनमौला थिसारा परेरा की जगह सचिथरा सेनानायके को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

आस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार हैः माइकल क्लार्क (कप्तान), डेविड वार्नर, मैथ्यू वेड, रिकी पोंटिंग, माइकल हसी, डेविड हसी, डेनियल क्रिस्टियन, रेयान हैरिस, मिशेल स्टार्क, क्लिंट मैक्के और जेवियर डोर्थी।

श्रीलंकाई टीम इस प्रकार हैः माहेला जयवर्धने (कप्तान), तिलकरत्ने दिलशान, उपुल थरंगा, कुमार संगकारा, दिनेश चांदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, लाहिरू थिरिमाने, नुवान कुलासेकरा, लसिथ मलिंगा, धम्मिका प्रसाद और सचिथत्रा सेनानायके।


8

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
Pankaj sharma, Hp
Ma india ke jeet ki kamna karta hu. Next match ma aus ke khielf.
Jitendra sharma, Agra
Austreliya ko harna chahiye tha kyo ki srilank ne achha khela tha or austreliya ko usi ki dharti pe harana tha.
shailesh kumar yadav, Delhi
दिलचस्प मैच था मज़ा आ गया
PUSHP THAKUR, SHIMLA
JARURI HI NAHI HAI KI YAH SERIES "INDIA" HI JITEGA. JITEGA O ACHA PRADARSHAN KAREGA. "BEST OF LUCK INDIA"
Asheesh, Banda
बहुत बुरा हुआ आस्ट्रेलिया को हर जाना चाहिए
pankaj singh, mathura
श्री लंका ने बहुत म्हणत करी आज के मैत्च में लास्ट में जाकर अंजिला मैठेव्स काफी अच्छा khela
rohit gupta, deoria
चाहे कुछ भी हो जाये जीतना तो इंडिया ko ही है। मैं तो ये ही चाहूंग कि इंडिया जीत जाये.आगे क्या होगा पता नहीं। virat kohli ko sieriz milegi
sudhanshu, dehardun
चाहे कुछ भी हो जाये जीतना तो इंडिया ने ही है। मैं तो ये ही चहेगा.कि इंडिया जीत जाये.आगे क्या होगा पता nahi
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132