|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 3:56 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

अब भी खतरनाक है भारत : मैथ्यूज

पर्थ।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    12:58 AM
India still dangerous Mathews

विदेशी जमीन पर भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे भले ही गर्दिश में चल रहे हों लेकिन श्रीलंकाई आलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने कहा कि भारत अब भी खतरनाक टीम है और कभी भी कड़ी चुनौती पेश कर सकता है। मैथ्यूज ने कहा, ‘भारत अब भी बहुत अच्छी टीम है। उसे किसी भी स्तर पर हल्के में नहीं लिया जा सकता है। भारतीय टीम विश्व चैंपियन है और कभी भी आक्रामक हो सकती है।

उसके सामने हमें बेहद सतर्क होकर अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी। जहां तक श्रीलंका की बात है तो मुझे लगता है कि हम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अच्छी क्रिकेट खेले थे और उस लय को आगे भी बनाए रखने की कोशिश करेंगे। हालांकि हम दक्षिण अफ्रीका में हालात के अनुकूल खुद को ढालने में देर कर बैठे थे लेकिन यहां ऐसा नहीं होगा। बेहतर परिणाम के लिए हमें जल्द यहां के वातावरण में ढलना होगा।’


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132