|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 3:55 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

गावस्कर की सचिन से गुजारिश, खेलें सभी मैच

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    12:10 PM
Gavaskar request to Tendulkar play all match

पूरा क्रिकेट जगत सचिन तेंदुलकर के सौंवे शतक का इंतजार कर रहा है। खुद सचिन भी अब मानने लगे हैं कि उन पर इसका दबाव बनने लगा है। लेकिन इन सब से अलग लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर का कहना है कि सचिन भले ही शतक नहीं लगा पा रहे पर वो बेहतरीन क्रिकेट खेल रहे हैं।

गावस्कर का मानना है कि सचिन को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में खेलना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे वनडे में सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ 48 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। गावस्कर सचिन को हमेशा से क्रिकेट के सभी संस्करणों का पूर्ण खिलाड़ी मानते हैं। लेकिन इस समय सचिन के आलोचक उन्हें क्रिकेट छोड़ने तक की बात कर रहे हैं। इसलिए गावस्कर सचिन से गुजारिश कर रहे हैं कि वो क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में खेलने के लिए अपने आप का तैयार करें।

इस समय टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका देने की बात हो रही है। जिस कारण सचिन, सहवाग और गंभीर में ऐ कोई दो ही खिलाड़ी टीम में एक साथ खेल पा रहे हैं। लेकिन गावस्कर का मानना है कि अगर किसी खिलाड़ी को रोटेट करना है तो रैना और रोहित शर्मा में किसी एक खिलाड़ी को मौका देना स‌ही रहेगा।

आपको क्या लगता है सचिन को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में खेलना चाहिए? क्या रोटेशन के तहत रैना और रोहित में ‌किसी एक को मौका देना चाहिए?


20

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
Satish Sharma, Almora
सचिन को तब तक खेलना है जब तक वो चाहे क्योंकि सचिन जैसा विश्व क्रिकेट में और कोई सितारा नहीं .........बेस्ट ऑफ़ लक सचिन
amitkumar, allahabad
sachin को खेलना चाहिए और धोनी को निकल देना चाहिए.धोनी का khel और neet ख़राब है.
jatish chaudhary, aligarh
Sachin ko cricket ke sabhi formato me khelna chahiye.rohit or raina me se rohit ko bahar rakhna chahiye
Dinesh Chandra Pandey, PANTNGAR
रैना को अगले मेच में बहार रकना होगा सचिन को नहीं
dinesh mishra, uttarkashi
sachin ko nischit roop se tab tak khelne dena chahiye jab tak wo khel rahe hain,khaskar videshi jamin per unka mukabla koe aur nahi kar sakta
Naveen kumar, Ghaziabad
सचिन को खेलना चाहिए और रोहित को अगले मैच में आराम करना चाहिए
alok kumar jain, New Delhi
मेरी राय है की सचिन को सभी फोरमेट में खेलना चाहिए . जल्दी ही सौवां शतक लग जायेगा एक दिवसीय मैच में ५० शतक भी बन जाएँगी .
SURENER KUMAR YADAV, moradabad
sachin should play each match
mamta, lakhimpur kheri
sachin ko reguler khelna chahiye. sachin is the best player.
jagdish Prasad, new delhi
सचिन को क्रिकेट खेलते देखना बहुत अच्छा लगता है सचिन आप बिंदास खेलो हम सब आप के साथ है बेस्ट ऑफ ऑल फ्रेंड्स
ashish mishra, azamgarh
सचिन जी को उनके अनुसार खेलने देना चाहिए। रैना और रोहित में से किसी एक को रोटेट करना चाहिए
manoj singh, delhi
नहीं अभी सचिन जी को एक वर्ड कप और खेलना है,और हमेशा ओपन ही करना चाहिए ,
Sumit gupta, Kanpur
सचिन को सभी फार्मेट मेँ खेलते रहना चाहिए और वे जल्द ही महाशतक बनाने मेँ कामयाब होगेँ । रोहित को अभी आराम करना चाहिए ।
Ajay Prasad, Chandigarh
सचिन एक महान खिलाडी है पर वो आराम से खेले और बिना कोई टेंशन से खेले तब वो जरुर कामयाब होंगे बेस्ट ऑफ़ लक सचिन.
RAVI, LAJPATNAGAR
मुझे नही लगता कि सचिन को किसी भी मैच में आराम देना चाहिए, क्योंकि वो एक महान खिलाड़ी हैं उनपर शतक बनाने का दबाव जरूर है लेकिन वो इस दबाव से उबरकर अपना सौवां शतक बनाएगें।
Tarif Malik, Saudi Arab
Sachin ko free hokr khelna Chahiye. Na ki 100 dawwab me aakr.
piyush rathore, ghaziabad
sachin is the god of cricket. he can play at 60.
vikas singh, allahabad
सचिन को खेलते रहना चाहिए। एक दो मैच में नहीं चले तो क्या हुआ शेर हमेशा शेर ही रहता है
rajeev ranjan, patna
रैना रोहित से अच्छा है इसलिये रोहित को १ मैच में आराम देना चाहिए और रैना को खिलाना चाहिए। अगर रैना परफॉर्म नहीं करता है तो अगले मैच में रोहित को खिलाना चाहिए
Rajeev Thakur, gurgaon
सचिन में अभी काफी क्रिकेट बाकि है और उनको रेगुलर बेसिस पैर प्ले करना चाहिए
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132