|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 3:50 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

बोर्ड और सहारा में हो सकती है सुलह

नई दिल्ली।
Story Update : Friday, February 10, 2012    1:41 AM
Board and sahara group can Reconciliation

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और सहारा इंडिया परिवार ने इस हफ्ते के अंत में मिलने का फैसला किया है जिसके बाद दोनों में सुलह होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। संभवत: यह बैठक रविवार को होगी। बैठक के स्थान का अभी फैसला नहीं हो सका है जिसका निर्धारण शनिवार को होगा। उम्मीद है कि बैठक चेन्नई में हो क्योंकि बीसीसीआई कार्यकारी समिति की बैठक यहां मंगलवार को होनी है।

हालांकि विकल्प के तौर पर मुंबई को भी रखा गया है। दरअसल सहारा ने बीसीसीआई से नाराजगी के बाद बोर्ड से प्रायोजन करार वापस लेने के साथ ही आईपीएल से भी हाथ खींच लिया था। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि हां, बातचीत होने जा रही है। व्यस्तता के कारण अभी समय समय निर्धारित नहीं किया जा सका है।

अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या सहारा खुश है और अपना फैसला वापस ले सकता है तो उन्होंने कहा कि अभी घबराएं नहीं, यह सारा मुद्दा सुलझा लिया जाएगा। वह वापस आएंगे। कोई कहीं नहीं जा रहा है। आईपीएल के चेयरमैन और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी लगातार सुब्रत राय सहारा के सचिव के संपर्क में हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132