|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 3:48 AM IST
बैडमिन्टन
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » बैडमिन्टन

मलेशिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में साइना

कुआलालम्पुर (वार्ता)।
Story Update : Thursday, January 12, 2012    5:23 PM
Saina in Malaysian Open quarters

विश्व की चौथे नंबर की खिलाडी साइना नेहवाल ने चीनी ताइपे की शाओ चीह चेंग को आज लगातार गेमों में 21-19, 21-08 से हराकर मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। चौथी वरीयता प्राप्त साइना का क्वार्टरफाइनल में पांचवीं सीड डेनमार्क की टाइन बौन के साथ मुकाबला होगा जिन्होंने एक अन्य मैच में चीन की लियू जिंग को 21-16, 21-15 से पराजित किया।

भारतीय खिलाडी ने चेंग के खिलाफ मुकाबला 31 मिनट में जीता। साइना को पहले गेम में जरूर संघर्ष करना पडा लेकिन दूसरे गेम में उनके बेहतरीन कोर्ट खेल के सामने चेंग ने हथियार डाल लिए। साइना ने मैच में दस मैच विनर और 19 नेट विनर लगाए जबकि चेंग चार स्मैश विनर और दस नेट विनर ही लगा सकीं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बैडमिन्टन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132