Wednesday, June 19, 2013

Breaking News in Hindi

Sitemap  |   Results  |  Downloads

होम > राज्य > उत्तर प्रदेश > हरदोई

हरदोई से ऊषा, मिश्रिख से जयप्रकाश लडे़ंगे चुनाव

Hardoi | अंतिम अपडेट 17 नवंबर 2012 12:00 PM IST पर

हरदोई। लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने पार्टी प्रत्याशियों को सूची शुक्रवार को घोषित कर दी। इसमें हरदोई सीट से वर्तमान सांसद ऊषा वर्मा को दोबारा उतारा जाएगा, जबकि मिश्रिख-हरदोई (आंशिक) सीट से पूर्व सांसद जय प्रकाश को चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी दे दी गई। इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डा. अशोक बाजपेयी को तवज्जो देते हुए लखनऊ सीट से लड़ाने की घोषणा की गई। सूची के जारी होते ही प्रत्याशियों के समर्थकों के चेहरे खिल गए।
हरदोई सुरक्षित सीट से सपा ने सांसद ऊषा वर्मा को दोबारा टिकट देने की घोषणा कर दी जिससे उनके समर्थक संदीप दीक्षित, अभिजीत सिंह, उस्मान सिद्दीकी, राकेश तिवारी, अमित मिश्रा, अंकुर चौहान आदि ने खुशी का इजहार किया। वहीं मिश्रिख-हरदोई (आंशिक) सीट से जयप्रकाश की घर वापसी पर टिकट का तोहफा दे दिया। जय प्रकाश का वर्ष 1991 से हरदोई से राजनीतिक नाता जुड़ा हुआ है। वे हरदोई सु. सीट से तीन बार सांसद रह चुके है और उसके बाद वर्ष 2004 में मोहनलाल गंज लखनऊ से संासद चुने गए थे। उसके बाद राज्यसभा सदस्य भी रहे। कुछ समय पूर्व ही उन्होंने सपा में वापसी की थी और तभी से उनके मिश्रिख लोकसभा सीट से सपा से चुनाव लड़ने की संभावनाएं जताईं जा रही थीं। सपा से प्रत्याशी बनाने की खबर आने के बाद उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। जय प्रकाश के लिए खास बात यह है कि पुराने घर सपा में वापसी के साथ ही उन्हें अपनी पहली कर्मस्थली वाले जिले हरदोई में फिर से काम करने लोगों से जुड़ने का मौका मिल गया है। वैसे तो जय प्रकाश ने अपने राजनीतिक सफर की सफलता भाजपा की टिकट पर वर्ष 1991 में हासिल की थी और उसके बाद उनके राजनीतिक ठिकाने एवं राजनीतिक कर्मस्थली बदलती रही। हाल में वे बसपा छोड़कर सपा में वापस आए थे और इसके बाद उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की तस्वीर बनने लगी थी जो कि सपा के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद साफ हो गई।
पूर्व सभासद अमित त्रिवेदी रानू, प्रदीप पाठक, पप्पू, दीपक तथा अरविंद सहित तमाम समर्थकाें ने खुशी का इजहार किया है। इधर, सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डा. अशोक बाजपेयी को पार्टी ने तवज़्जो देते हुए लखनऊ से उतारने की घोषणा कर दी। माना जा रहा है कि सपा ने ब्राह्मण वोट को पार्टी के पक्ष में करने के लिए यह ट्रंप कार्ड खेला है। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पीके वर्मा ने बताया कि आज जारी सूची में सांसद ऊषा वर्मा का भी नाम शामिल है।
Share

Amar Ujala :: Apps download


हरदोई की अन्य खबरें

अपनी राय दें

(यहां आप अंग्रेजी (रोमन लेटर्स) के बटन दबाकर हिन्दी में टाइप कर सकते हैं। अंग्रेजी में लिखना है तो 'ctrl+g' का इस्तेमाल करें। उदाहरण के लिए - आपके द्वारा meri(space) rai(space) hai(space) ki(space) टाइप करते ही ये वाक्य - मेरी राय है कि में बदल जाएगा।)

ऊपर दिए गए नंबर बगल के खाली बॉक्स में लिखें

आप की राय (0)



आपके शहर की ख़बरें