Monday, May 20, 2013

Breaking News in Hindi

Sitemap  |   Results  |  Downloads

होम > ज्योतिष

कन्या राशिः कुछ बदलाव अचानक होंगे

राकेश/इंटरनेट डेस्क। | अंतिम अपडेट 1 जनवरी 2013 4:53 PM IST पर

rashiphal 2013 virgo
इस वर्ष भी कन्या राशि वाले साढ़ेसाती के प्रभाव में रहेंगे लेकिन गुरू की शुभ दृष्टि इन्हें समस्याओं से लड़ने की क्षमता देगी। बदलते मौसम में सेहत का अधिक ध्यान रखना होगा। गले, छाती एवं पैरों से संबंधित रोग से तकलीफ हो सकती है। जीवन में कुछ बदलाव अचानक हो सकते हैं। बीते वर्ष किये गये परिश्रम का फल इस वर्ष के अंत तक आपको मिलने लगेगा।

आय में वृद्घि के लिए काफी प्रयास करना होगा। समझदारी पूर्वक शेयर में निवेश करें तो लाभ मिल सकता है। जो लोग नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। वर्ष की अंतिम तिमाही में शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए संयम से काम लेना होगा। छात्रों को अच्छा परिणाम पाने के लिए काफी परिश्रम करना होगा।

ग्रह उपायः बुधवार के दिन गाय को पालक खिलाएं। गणेश भगवान की आराधना करना भी लाभप्रद रहेगा। शनिवार के दिन पीपल की पूजा करें और दीप जलाएं।
Share
टैग्स » yearly prediction, rashiphal 2013

अपनी राय दें

(यहां आप अंग्रेजी (रोमन लेटर्स) के बटन दबाकर हिन्दी में टाइप कर सकते हैं। अंग्रेजी में लिखना है तो 'ctrl+g' का इस्तेमाल करें। उदाहरण के लिए - आपके द्वारा meri(space) rai(space) hai(space) ki(space) टाइप करते ही ये वाक्य - मेरी राय है कि में बदल जाएगा।)

ऊपर दिए गए नंबर बगल के खाली बॉक्स में लिखें

आप की राय (0)



आपके शहर की ख़बरें