Thursday, June 20, 2013

Breaking News in Hindi

Sitemap  |   Results  |  Downloads

होम > समाचार > दुनिया > अन्य देश

वो जलती रही, लोग तमाशा देखते रहे

अंतिम अपडेट 8 फरवरी 2013 10:02 AM IST पर

woman burned alive for witchcraft in papua new guinea
पापुआ न्यू गिनी में एक महिला को जादू-टोना करने के आरोप में प्रताड़ित किए जाने के बाद उसे जिंदा जला कर उसकी हत्या कर दी गई।

20 वर्षीय इस महिला का नाम केपारी लेनियाता था और इन पर आरोप था कि उन्होंने एक जवान बच्चे पर जादू-टोना किया।

इस महिला के कपड़े उतारे गए, जिसके बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए गए। बच्चे के रिश्तेदारों ने उन पर पेट्रोल छिड़का और सैंकड़ों लोगों के सामने उन्हें आग में फेंक दिया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक अग्निशमक सेवाएं और पुलिस भी इस मामले में दखल नहीं दे पाईं।

तमाशबीन
स्थानीय अखबार पोस्ट कुरियर के मुताबिक पुलिस और अग्निशमक कर्मचारियों को वहां जमा भीड़ ने भगा दिया और इस भयावह हत्या को देखते रहे। इस घटना की तस्वीरें स्थानीय अखबारों के पहले पन्ने पर छपी हैं।

स्थानीय पुलिस कमांडर सुप्त कायेग्लो अंबाने ने मीडिया को बताया कि पुलिस हत्या का मामला दर्ज करेगी और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पापुआ न्यू गिनी में अकसर ऐसे मामले सामने आते हैं जब किसी की मौत के लिए जादू-टोने को दोषी ठहराया जाता है।

ज्यादातर मामलों में महिलाओं को ही दोषी ठहराया जाता है। 2009 में पापुआ न्यू गिन्या के एक उच्च अधिकारी ने कहा था कि जादू-टोने के नाम पर लोग अपने दुश्मनों की हत्या कर रहे हैं और इससे निपटने के लिए कड़े कानूनों को लागू करना होगा।

पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बे में अमेरिकी दूतावास ने इस हत्या की भर्त्सना की है और इसे एक ‘बर्बर हत्या’ बताया है।

टैग्स » papua new guinea, witchcraft, port moresby

Share

सम्बंधित ख़बरें



सम्बंधित विशेष



सम्बंधित फोटो गैलरी


अन्य देश की अन्य खबरें

अपनी राय दें

(यहां आप अंग्रेजी (रोमन लेटर्स) के बटन दबाकर हिन्दी में टाइप कर सकते हैं। अंग्रेजी में लिखना है तो 'ctrl+g' का इस्तेमाल करें। उदाहरण के लिए - आपके द्वारा meri(space) rai(space) hai(space) ki(space) टाइप करते ही ये वाक्य - मेरी राय है कि में बदल जाएगा।)

ऊपर दिए गए नंबर बगल के खाली बॉक्स में लिखें

आपके शहर की ख़बरें