|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 2:23 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

चिदंबरम पर अदालती जंग जारी रखेंगे स्वामी

नई दिल्ली।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    3:42 AM
swami will continue the court battle

टूजी मामले में विशेष सीबीआई अदालत में अपनी याचिका खारिज होने के बाद जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि गृह मंत्री पी चिदंबरम आज भले ही बच गए लेकिन उन्हें जेल जाना ही पड़ेगा। हम सुप्रीम कोर्ट तक अपील में जाएंगे। अपनी लड़ाई को हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने का खम ठोकते हुए स्वामी ने कहा कि टूजी घोटाले की जांच में वे ऐसा कर चुके हैं। स्वामी ने कहा कि अब वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देने से प्रधानमंत्री के इनकार करने के मामले को भी कोर्ट में ले जाएंगे। उनका कहना था कि छोटी-मोटी हार से वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

विशेष सीबीआई अदालत में गृहमंत्री को टूजी घोटाले में ए राजा के साथ सहअभियुक्त बनाने संबंधी अपनी याचिका खारिज होने के बाद यहां मावलंकर हॉल में योगगुरू बाबा रामदेव के साथ एक कार्यक्रम में स्वामी ने चिदंबरम के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने की बात कही। विशेष अदालत के फैसले पर स्वामी ने कहा कि पहले ही हमारे साथ ऐसा हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट का पिछला फैसला सभी ने देखा। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से खारिज हुए मामले में ही टूजी के सभी लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया। इस ऐतिहासिक फैसले में कोर्ट ने जनता के भी सीधे मुकदमा चलाने की मांग रखने के अधिकार को जायज बताया।

स्वामी ने दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल का उपहास उड़ाते हुए कहा कि वह टूजी में मामले में जीरो नुकसान की थ्योरी लोगों को समझाते हैं। उन्हें जीरो से ज्यादा गिनती आती ही नहीं क्या करें। उन्होंने सीबीआई को सरकार से अलग किए जाने पर जोर देते हए कहा कि इसके बिना सीबीआई स्वतंत्र रूप से किसी मामले की जांच नहीं कर सकती है।






1

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
सुब्रह्मण्यम स्वामी की गिरफ्तारी पर रोक
आप की राय -
Ajay Singh, Kolkata
Chidambaram ka kuch nahi hoga , usake log hamesa usaki taraf dari karege hi , etana bada chor app ko kahi nahi melega, hamare desh ki kanun baywasha ko to kharid kar rakha hai o,jitana bada chor o hai utana hi bada , dhitrastra (Manmohan singh putala ) bhi hai
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132