|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 2:16 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

यूपी चुनावः पांचवें चरण में 59 प्रतिशत मतदान

लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो।
Story Update : Thursday, February 23, 2012    4:56 AM
fifth round of polls in Uttar Pradesh today

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के पांचवें चरण में 13 जिलों में 49 सीटों पर शाम 5 बजे तक 59 प्रतिशत वोट डाले गए। कुछ जगहों पर मतदान बहिष्कार और मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण हंगामा भी हुआ है।

मतदान बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे शुरू हो गया । मतदान के लिये सात बजे से पहले ही लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गयी थी। कई मतदान केन्द्रों पर महिलाओं की संख्या अपेक्षाकृत अधिक दिखाई पड रही है। निर्वाचन कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार तीन बजे तक फिरोजाबाद में 55, कांशीरामनगर में 53.57, इटावा में 51, एटा में 53 और कानपुर में चालीस प्रतिशत मतदान हुआ है ।

दोपहर 1 बजे तक 38.76 फीसदी वोटिंग
दोपहर 1 बजे तक 38.76 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। पहले दो घंटे में जहां मतदान का प्रतिशत 9.88 प्रतिशत था, वहीं वोटिंग के चार घंटे बीतने पर सुबह 11 बजे यह आंकड़ा 23.75 फीसदी पर पहुंच गया।

शिवपाल सिंह ने वोट डाला
इससे पहले सुबह नौ बजे तक नौ प्रतिशत मतदान होने की खबर थी। कांशीरामनगर के कई मतदान केंद्रों पर 'पहले मतदान तब जलपान' के सिद्धान्त पर मतदाता साढे़ छह बजे सुबह से ही लाइन में लग गए थे। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, उनके सांसद पुत्र और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने गृह गांव इटावा जिले के सैफई में वोट डाला। मुलायम सिंह यादव के भाई और विधानसभा में विपक्ष के नेता शिवपाल सिंह यादव ने सैफई में अपना वोट डाल दिया।

सर्वाधिक मतदान मैनपुरी में
शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर सीट से चुनाव मैदान में भी हैं। केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कानपुर में मत डाला। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार पहले दो घंटे में सर्वाधिक मत मैनपुरी और कांशीरामनगर जिले में दस प्रतिशत पडे़ हैं। अन्य जिलों में करीब नौ प्रतिशत मतदान होने की सूचना थी।

मुलायम के गढ़ में मतदान
इससे पहले यूपी विधानसभा के पांचवें चरण में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। वो‌टिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। औद्योगिक नगरी कानपुर, सुहाग नगरी फिरोजाबाद और बुंदेलखंड के क्षेत्रों में पांचवें दौर के चुनाव में जहां उमा भारती का इम्तिहान होगा, वहीं मुलायम सिंह यादव के गढ़ में उनकी लोकप्रियता भी कसौटी पर होगी। इलाके में 13 जिलों के डेढ़ करोड़ से ज्यादा मतदाता 49 सीटों पर विधानसभा के लिए अपना नुमाइंदा चुनेंगे।

2653 माइक्रो प्रेक्षक तैनात किए गए
औद्योगिक पहचान को बचाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे कानपुर और फिरोजाबाद के अलावा पिछड़ेपन, बदहाली और खनन घोटालों को लेकर ज्यादा चर्चा में रहे बुंदेलखंड में सियासी लड़ाई खासी रोचक होने की संभावना है। निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए आयोग के 49 सामान्य, 14 व्यय तथा 07 पुलिस, 54 सहायक व्यय प्रेक्षकों के साथ-साथ 2653 माइक्रो प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। 1464 सेक्टर तथा 198 जोनल मजिस्ट्रेटों के अलावा 981 वीडियो तथा 2100 डिजिटल कैमरे मतदान पर नजर रखेंगे।

225 मतदान केंद्रों से सीधे वेबकास्टिंग
पांचवे चरण में लगभग 79,427 हजार कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में लगाए गए। सभी क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों के साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस व केंद्रीय बलों की तैनाती भी की गई। 2104 मतदान स्थल संवेदनशील, 2256 अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं।

इस चरण के मतदान में 28,173 से ज्यादा बैलेटिंग यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा। 225 मतदान केंद्रों से सीधे वेबकास्टिंग भी होगी। पांचवे चरण की सीटों पर फिलहाल मुख्य मुकाबला सपा और बसपा के बीच ही दिखाई दे रहा है। कुछ जगह कांग्रेस और भाजपा भी मुख्य मुकाबले में हैं, जिससे त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय संघर्ष भी है।

जिन मंडलों में होना हा चुनाव
कानपुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी, चित्रकूटधाम

ये हैं जिले-
कानपुर, रमाबाईनगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, इटावा, औरैया, मैनपुरी, कांशीरामनगर, एटा व फिरोजाबाद।

प्रमुख प्रत्याशी-
उमा भारती, नेता प्रतिपक्ष शिवपाल सिंह यादव, साक्षी महाराज, पूर्व मंत्री बादशाह सिंह, प्रेमलता कटियार, रणजीत सिंह जूदेव, मथुरा पाल, बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य व मंत्री जयवीर सिंह।

2007 में इन सीटों के नतीजे-
बसपा- 27
सपा - 14
भाजपा- 06
कांग्रेस- 04
अन्य - 02

कितनी महिला प्रत्याशी-
बसपा- 49 में 4
सपा- 48 में 5
कांग्रेस-48 में 4
भाजपा-47 में 9
जदयू- 24 में 2
पीस पार्टी-12 में एक भी नहीं
रालोद-एक में एक भी नहीं

प्रत्याशियों की औसत संपत्ति
बसपा-1.53 करोड़
सपा-2.28 करोड़
भाजपा-2.17 करोड़
कांग्रेस-3.74 करोड़
पीस पार्टी-41.83 लाख
जदयू- 1.19 करोड़

कितने दागी उम्मीदवार
बसपा-----------49 में 12
कांग्रेस----------48 में 14
सपा------------48 में 24
भाजपा----------47 में 13
जद(यू)---------24 में 6
पीस पार्टी-------12 में 2
बुंदेलखंड कांग्रेस-13 में 4

पांचवा चरण-एक नजर
जिले-13
सीटें- 49
कुल प्रत्याशी- 829
महिला प्रत्याशी- 87
अन्य - 01
कुल मतदाता- 1.56 करोड़
पुरुष मतदाता- 86.53 लाख
महिला मतदाता- 70.01 लाख
मतदेय स्थल- 17267
ईवीएम- 28,173
सर्वाधिक मतदाता : 4,11,217 (उरई)
सबसे कम मतदाता : 2,52,440 (आर्यनगर, कानपुर)
सर्वाधिक प्रत्याशी : 34 (गोविंदनगर, कानपुर)
सबसे कम प्रत्याशी : 07(रसूलाबाद, रमाबाईनगर)


10

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में भी दिखा वोटों का सैलाब
उत्तर प्रदेश में गायब हैं चुनाव प्रचार के रंग
उत्तर प्रदेश में मुसलिम वोटों पर घमासान तेज
आप की राय -
RAJ GUPTA ALIGARH, Aligarh up
Meri ray main phir se bsp ki sarkar banegi purn bahumat ke sath.
AMIT RAI, LUCKNOW
फ़ाइनल रिजल्ट के बारे में मेरा अनुमान ये है... BSP............. 130-140 SP................110-120 BJP................80-90 CONG...........40-45 RLD..............10-12 OTHERS.......15-20 सरकार किसी की नहीं बनने जा रही. कांग्रेस और सपा एक साथ आ कर भी सरकार नहीं बना पाएगे.बसपा ऐसा करेंट है जिसे जो भी छुएगा उसकी पोलिटिकल डेथ सुनिश्चित है,और भाजपा ये गलती चौथी बार नहीं करेगी. राष्ट्रपति शासन के अलावा शायद और कोई विकल्प नहीं बचेगा .
hameed, alighar
समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनना तय है
yogesh joshi, haldwani
सारे cogresi चोर hai.......
GyanendraPatel, kanpur
meri rai me congress aur samajvadiparti milkar sarkar बनेगे.
vineet kumar shakya, Arunachal Pradesh
मेरी राय है की शायद पुरानी सर्कार ही कामयाब होगी
pradeep akhtyarpuri, aligarh
meri rai men congress aur samajvadi parti milkar sarkar banaenge.
jitendra yadav, shikohabad
मेरा पूरा विशवास है की समाजवादी पार्टी इस चरण में पुरे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटो पर जीतेगी .
manjeet singh, jhansi
मेरी राइ मैं काग्रेस पलटवार करेगी कांग्रेसी हार नहीं मानने वाले
Khushrukh Abbas, Allahabad
मेरी राइ में इस चरण में समाजवादी पार्टी लीड करेगी
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132