|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 2:15 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

भारतीय तट के करीब पहुंच रही है परमाणु पनडुब्बी

नई दिल्ली।
Story Update : Thursday, February 23, 2012    5:08 AM
approaching coast nuclear submarine

परमाणु पनडुब्बी नेरपा रूस से चलकर आधे से अधिक सफर पार कर चुकी है और इसके मार्च के पहले सप्ताह में भारतीय नौसेना के बेडे़ में आईएनएस चक्र नाम से शामिल किए जाने की संभावना है। जानकार सूत्रों ने बताया कि अकुला श्रेणी की यह परमाणु ईंधन चालित पनडुब्बी रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र प्रिमोर से रवाना होकर प्रशांत महासागर होते हुए विशाखापत्तनम पहुंचेगी और नौसेना में इसके शामिल होते ही भारत विश्व के उन छह देशों में गिना जाएगा जो परमाणु पनडुब्बी संचालित करते हैं।

नौसेना ने एकदम गैर परंपरागत रास्ता चुना
सूत्रों ने कहा कि परमाणु पनडुब्बी चलाने में प्रशिक्षण प्राप्त भारतीय नौसेना का चालक दल इसे भारत ला रहा है और इसके आगमन के लिए नौसेना ने एकदम गैर परंपरागत रास्ता चुना है। विशाखापत्तनम में इसके एक से छह मार्च के बीच पहुंचने की उम्मीद है और समझा जाता है कि इसे भरपूर जश्न के साथ नौसेना में शामिल किया जाएगा। रूस ने इसे पिछले महीने के आखिर में भारतीय नौसेना के सुपुर्द कर दिया था। श्चुका बी नाम की परियोजना 971 पर करीब 90 करोड़ डॉलर की लागत आई है और नाटो देशों ने इस अकुला नाम दिया हुआ है।

100 दिनों तक पानी के भीतर छिपी
आठ हजार एक सौ चालीस टन की यह परमाणु पनडुब्बी 30 मील प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है और 73 कर्मियों के साथ यह 100 दिनों तक पानी के भीतर छिपी रह सकती है। यह 533 एमएम और 650 एमएम के चार-चार तारपीडो ट्यूब से लैस है और इसके आने की खबरों से पाकिस्तान के होश उडे़ हुए हैं। अभी तक अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस और चीन ही परमाणु पनडुब्बी संचालित कर रहे हैं। भारतीय नौसेना अस्सी के दशक में रूस से लीज पर ली गई परमाणु पनडुब्बी संचालित कर चुकी है और इस बार भी यह पनडुब्बी दस साल की लीज पर ली गई है। इस बीच भारत आईएनएस अरिहंत नाम से अपनी खुद की परमाणु पनडुब्बी बना चुका है और नेरपा के आने से भारतीय नौसेना को अपने कर्मियों को प्रशिक्षित करने में भारी मदद मिलेगी।



1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
Sameer, Hathras
China to aj b akhe ghuma rha h uska b to kuch tod krna chahiye..
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132