|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 2:10 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

आखिर इस सवाल पर प्रियंका को क्यों आया गुस्‍सा?

रायबरेली/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Friday, February 10, 2012    9:02 AM
UP polls Priyanka Gandhi campaigns with kids

अपने बच्चों रेहान और मिराया के राजनीति में आने के सवाल पर प्रियंका बिफर पड़ीं। उन्होंने कहा कि फिजूल की बात मत करिए। वह शहर में रहते हैं। उन्हें वह इसलिए अपने साथ लाती हैं, ताकि वे ग्रामीण परिवेश को देख सकें। कुछ सीख और समझ सकें।

बच्चों के राजनीति में आने के सवाल पर झल्लाई
यहां सवाल उठता है कि प्रियंका को इस बात पर गुस्सा क्यों आया। अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी का चुनाव प्रबंधन देख रही प्रियंका वाड्रा के सियासत में आने को लेकर भी जब तब उनसे सवाल पूछे जाते रहे हैं। इस बारे में पूछे गए सवाल को आमतौर पर वह मुस्कुराकर या फिर कोई नई बात कहक र टाल जाती हैं। उनके ताजा दौरे में भी यह सवाल मुखर हुआ था। इसपर प्रियंका का जवाब भी आया था। उन्होंने कहा कि जाकर मायावती से और राजनाथ सिंह से पूछिए। इस बीच बृहस्पतिवार को प्रियंका के बच्चों के बारे में पूछे गए सवाल पर प्रियंका की तीखी प्रतिक्रिया को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

10 सीटों पर चुनाव प्रचार करने की जिम्मेदारी
हालांकि, इस दौरान प्रियंका ने पत्रकारों के दूसरे सवालों के जवाब सरलता से दिए। रायबरेली और अमेठी तक ही प्रचार अभियान के सीमित रहने के बारे में प्रियंका ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिलती है, वह उसे निभाती हैं। अमेठी और रायबरेली जिले की 10 सीटों पर चुनाव प्रचार करने की जिम्मेदारी दी गई है। सभी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी होंगे। कांग्रेस के सत्ता आने पर सीएम कौन होगा, इस सवाल को वह हंसकर टाल गईं।

विधानसभा चुनाव में मायावती हार रही हैं
बृहस्पतिवार को अमेठी की सलोन और रायबरेली जिले की ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के दौरान पारी गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद मीडिया कर्मियों से मुखातिब प्रियंका से यह भी पूछा गया कि सुल्तानपुर में प्रदेश की मुखिया मायावती आरोप लगा रही हैं कि गांधी परिवार की वजह से प्रदेश में विकास नहीं हुआ है। इस पर प्रियंका ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मायावती हार रही हैं। इस वजह से वह आरोप लगा रही हैं।


19

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
प्रियंका की राजनीतिक पारी की आस में कांग्रेसी
रॉबर्ट वाड्रा ने चौंकाया प्रियंका ने संभाला
आप की राय -
Vinay, Gurgaon
ये गाँधी परिवार के लोग सोचते हैं की ये लोग बहुत होशियार हैं तो ये सही सोचते हैं क्यूंकि हर बार पॉवर में आने के बाद जब ये लोग देश को लूटते हैं और फिर से वोट के लिए पहुँच जाते हैं तो और हम लोग जो इन्हें फिर से वोते दे देते हैं क्यूंकि ये दिमाग के बहुत तेज हैं.
kripashankar, ghaziabad
कांग्रेस में चमचों की नेतागिरी है ,देश से कोई मतलब नही है.
Chandra Shekhar, Bareilly
कांग्रेस के सत्ता आने से क्या फ़ायदा वह तो गरीवों की रोटी भी ले लेगी, न रोजगार,न रोटी. केवल महगाई बढ सकती है
anil kulhari, rampur
प्रियंका ने ठीक किया है बच्चों को साथ लाकर, weldon prinkya gandhi vote for congress
hariom, mainpuri
प्रियंका जी कुछ फार्मासिस्ट के बारे मैं भी कुछ करो
farid, allahabad
प्रियंका या राहुल को गलत ढंग से लिखने वाले या कहने वाले उनको ठीक से नहीं जानते उनके परिवार की क़ुरबानी से परिचित नहीं है ये सब किसी अलग मानसिकता से बंधे हैं और संकुचित vichar के लोग है. उन सब को सच्चा इतिहास पढना चाहिए बीजेपी या rss नहीं.
amit srivastava, amethi
यह क्या हो रहा है ..प्रियंका जी पहले आप अमेठी कसबे का विकास करिए फिर देस और up की बात करिए वहा चलने लायक सड़के नहीं है बिज्ल्ली नहीं आती .......क्या कर रहे है आप....
khalid ali, moradabad
प्रियंक खुद इस सवाल का उत्तर देते हुए gussa कर रहीं haih तो जाहिर की उन्होंने गलत क्या हे
vinod, allahabad
प्रियका जी बच्चो को गाव की सैर कराकर आप क्या सिद्थ करना चाहती है बच्चो का मनोरंजन हो ,या वे असली भारत देखे या उ.प. की जनता गाँधी मेनिया की शिकार हो जाय वह भी ऐसे समय में जब आप चुनाबी जन सभाये कर रही है .
satyanarayana, chennai
प्रियंका , भारतियों को भविष्य के प्रधान मंत्री /मंत्रियों की एक झलक दिखाने के लिए लायी थी लोग इतना भी समझ नहीं सके और सवाल करेंगें तो गुस्सा तो स्वभविकही आयेगा. समझदार को इशारा काफी satyaa
m a chaudhry, saharanpur
प्रियंका ने ठीक किया है बच्चों को साथ लाकर,
sneha, kanpur
प्रियंका जी जब आपको आपके बच्चो का राजनीती में आना पसंद नहीं तो उनको लाने का क्या मतलब था.. बेवजह के ड्रामे हैं .
Chandra Prakash, Maharajganj
कांग्रेस ने महंगाई बढ़ाई है कांग्रेस को ख़त्म करना होगा क्योंकि कांग्रेस से देश का विकास नहीं हो सकता है यह हमारे देश को कर्ज की तरफ ले जा रही है
bharti, bareilly
उप्र. का क्या विकास करने में कितने शतक लगेंगे। जबकी अमेठी और राय बरेली का विकास करने में भी दशकों लग गया।
RK, Noida
प्रियंका लोगों को मुर्ख बना रही हैं। इस परिवार का करोडों रूपए स्विस बैंकों में जमा हैं और घोटालों में यह परिवार सबसे आगे है । ये ६५ सालों से देश के गरीब लोगों का पैसा चूस रहा है. इस परिवार से देश को बचाओ।
RAJESH UPADHYAY, bhiwadi
प्रियंका जी अपने पुत्र और पुत्री को उ.प्र. की बदहाल दशा को दिखाने के लिए साथ लाती है क्यों की उनको भी आगे इसी तरह चुनावी वादे करने है.जो कभी पूरा नहीं करना hai
zeetendra singh, agra
प्रियंका को बाहर करो .
Girdhari Lal, Jaipur
प्रियांकाजी हम आपसे सहमत है की आपके बच्चों का राजनीती से कोई मतलब नही है | आप तो जैसे रंथाम्बोर में बच्चो को बाघ दिखाने जाती हो या जैसे अंडमान में लोग आदिवासी देखने जाते है जिससे उनका मनोरंजन होता है | ऐसे ही आप उत्तरप्रदेश में गरीब और गरीबी दिखाने आती हो और उनको बताती हो की जो आपको सत्ता का सुख देते है वो ऐसे रहते है |
anurag, nagpur
पब्लिक को उल्लू बना के कैसे vot लिया जाता हे वो सिखाने अपने साथ लाती हैं, हे भगवन इस परिवार से हिंदुस्तान को bachao
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132