|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 2:08 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

जंग के मैदान में तब्दील हो गई चुनावी सभा

गोरखपुर/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    10:17 AM
UP Election Rally turned into a battlefield TV star Congress candidate Bhojpuri actress kajal Nishad

जिले के बेलीपार के महाबीर छपरा चौराहे के पास दो प्रत्याशियों की चुनावी सभा जंग के मैदान में तब्दील हो गई। टीवी अभिनेत्री और कांग्रेस प्रत्याशी काजल निषाद व बसपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें काजल निषाद और उनके समर्थकों को चोटें आईं हैं।

खून से लथपथ काजल अपने ऊपर हमले के खिलाफ सड़क पर बैठ गईं। रामभुआल और उनके समर्थकों पर आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगीं। उधर, रामभुआल अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल से निकल गए। बवाल बढ़ता देख मौके पर पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

बेलीपार थाना क्षेत्र के महाबीर छपरा चौराहे पर शनिवार दोपहर बाद से कुछ समय के अंतराल के भीतर चार प्रत्याशियों रामभुआल निषाद, काजल निषाद, जफर अमीन डक्कू और जटाशंकर को सभा की अनुमति मिली थी। दो प्रत्याशी जफर अमीन और जटा शंकर अपनी सभा कर लौट चुके थे।

रामभुआल निषाद की सभा चल रही थी। इसी बीच शाम को करीब पौने छह बजे काजल निषाद अपने समर्थकों के साथ सभा करने पहुंच गईं। आरोप है कि जब काजल निषाद पहुंची तो रामभुआल की सभा से कुछ पब्लिक काजल की सभा में आने लगी। इससे गुस्साए रामभुआल समर्थकों के बीच कहासुनी हुई और यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। महावीर छपरा का सभा स्थल देखते ही देखते जंग के मैदान में बदल गया।

दोनों पक्षों के समर्थकों ने जमकर मारपीट की। काजल की मांग थी कि रामभुआल पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उनकी प्रत्याशिता रद कर एसओ बेलीपार को भी हटाया जाए। अफसरों ने मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132