मुंबई में दो संदिग्ध विदेशी आतंकियों के घुसने की खबर है। धार्मिक समारोहों और व्यस्त इलाकों में गड़बड़ी फैलाने के मकसद से वे शहर में घुस आए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) हिमांशु राय ने बताया कि गणपति महोत्सव के दौरान ये आतंकी गड़बड़ी फैलाने की कोशिश कर सकते हैं। मुंबई में संदिग्ध आतंकवादी कलीमुद्दीन खान और हाफिज शरीफ के घुस जाने के बाद मुंबई पुलिस ने चेतावनी जारी कर उत्सव के दिनों में नागरिकों से सतर्क रहने को कहा है। पुलिस ने हेल्पलाइन भी स्थापित की हैं। राय ने कहा कि संदिग्ध आतंकवादियों का पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने दोनों आतंकियों के स्केज जारी कर दिए हैं और आतंकियों की तलाश जारी है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि ये दोनों आतंकी किस देश के नागरिक हैं।
खबर पर अपनी राय दें