|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 2:02 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

शिवपाल यादव के लिए चुनौती है चौथी जीत

लखनऊ/आईएएनएस।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    9:39 AM
Shivpal Singh Yadav challenge for fourth win up election

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले की जसवंत नगर विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें हैं। दरअसल, यह राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शिवपाल सिंह यादव का चुनावी क्षेत्र है। दशकों से इस सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) का कब्‍जा रहा है। यादव बाहुल्य इस सीट पर विरोधी दलों ने इस बार शिवपाल के खिलाफ दो यादव प्रत्याशियों को मैदान में उतारकर उनकी मुश्किलें बढ़ाने के साथ मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

विपक्षी दलों से मिल रही कड़ी चुनौती
शिवपाल के मुकाबले इस बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मनीष यादव और कांग्रेस ने अजय यादव को मैदान में उतारा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से राकेश पाल चुनाव लड़ रहे हैं।

मुलायम ने छोटे भाई को सीट सौंप दी
जसवंत नगर सीट पिछले चार विधानसभा चुनावों में सपा नेता शिवपाल के कब्‍जे में रही है। इससे पहले इसी सीट पर 1967 में सबसे पहले सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी (संसोपा) से विधानसभा चुनाव जीते थे। उसके बाद इस सीट पर 1974, 77, 84, 89 और 93 में उन्होंने जीत दर्ज की। इसके बाद 1996 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने यह सीट अपने छोटे भाई शिवपाल को सौंप दी। तब से वह लगातार जीत दर्ज करते आ रहे हैं।

परम्परागत यादव वोटों में सेंध
पिछले चुनाव में शिवपाल 73,211 वोट पाकर इस सीट से जीते थे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा प्रत्याशी बाबा हरनारायण को करीब तीस हजार वोटों से हराया था। माना जा रहा है कि इस सीट पर बसपा और कांग्रेस द्वारा यादव जाति के उम्मीदवारों को उतारे जाने से सपा के परम्परागत यादव वोटों में सेंध लग सकती है, जिससे शिवपाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विकास के मामले में वीआईपी नहीं
स्थानीय निवासी राम प्रवेश शाक्य कहते हैं कि केवल यह नाम का वीआईपी क्षेत्र है लेकिन विकास के मामले में वीआईपी नहीं है। पहले मुलायम सिंह यादव और फिर बाद में उनके परिवार के लोग दशकों से यहां विधायक बनते रहे हैं। इसके बावजूद यह क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है। इस चुनाव में विपक्षी दलों के उम्मीदवार यहां परिवारवाद और विकास को मुद्दा बनाकर शिवपाल को घेर रहे हैं।

कई दशकों से सीट पर सपा का कब्‍जा
बसपा प्रत्याशी मनीष यादव कहते हैं कि कई दशकों से इस सीट पर सपा का कब्‍जा है। लेकिन बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के मामले में यह क्षेत्र अब भी काफी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य मुद्दा क्षेत्र के विकास के साथ यहां परिवारवाद और सपा के लोगों की गुंडागर्दी को खत्म करना है।

विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ
भाजपा उम्मीदवार राकेश पाल कहते हैं कि इस क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ, जो थोड़ा काम हुआ वह केवल यादव बाहुल्य इलाकों में कराया गया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास जातिगत भावना से ऊपर उठकर पूरे क्षेत्र का विकास कराना होगा।

जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल तीन लाख, 30 हजार मतदाता हैं। जातिगत समीकरणों की बात करें तो सबसे ज्यादा 85,000 यादव, 50,000 शाक्य, 35,000 जाटव, 22,000 ब्रह्माण, 18,000 क्षत्रिय और 8,000 मुसलमान और 30,000 पाल हैं।


16

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
sameer khan, rampur
सपा की सरकार आते ही ये लोग गुंडई पर उतर आते है अल्लाह सपा की सरकार कभी न बने
Praveen kumar Nagla Maharam Nagla Khangar, sirsaganj
शिवपाल को ही जीत ना है
Praveen, sirsaganj
शिवपाल को ही जीत ना है उनके मुकावले वहा और कोई नहीं है
Raghvendra Nagla gulal, sirsaganj up
शिवपाल इस बार भी जीतेगे और बहुत बड़ी जीत होगी
manu gautam, lucknow
नाम बड़े और दर्शन छोटे ऊंची दुकान और फीका पकवान शिवपाल यादव को इस बार हराना चाहिए तभी उन्हें लोकतंत्र और जनता की शक्ति का पता चलेगा
VIJAY, ETAH
ES BAR BHI SHIVPAL HI JITEGE
Amar, HP Kagra
Shivpal is the best option for people...............
ASISH KUMAR, etawah
शिवपाल की सोच गलत है वो है केवल जाती वादी
asis kumar, etawah
शिवपाल की सोच बुरी है
malkhan dixit, delhi
इस बार शिवपाल ही जीतेगा
harendra, moradabad
मेरे हिसाब से अबकी बार किसी और को मौका देना चाहिए
Gc yadav, bulandshahar
शिवपाल ही जीतेगा
anshu, etawah
शिवपाल यादव ने कुछ काम नहीं किया है
ajeet pal, pratapgarh
शिवपाल को अवश्य हराना चाहिय I
Noor alam, Chandapur pukhrayan
Shivpal singh ke liye muqabala aasan nahi hoga.
Rampal singh, Gorakhpur
good News
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132