|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 2:01 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

मालदीव घटनाक्रम पर विशेष दूत भेजेगा भारत

नई दिल्ली/वार्ता।
Story Update : Friday, February 10, 2012    6:56 PM
Send a special envoy for India Maldives

मालदीव में एक नाटकीय घटनाक्रम में राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद के इस्तीफे और सत्ता परिवर्तन के बाद स्थिति के आकलन और सामान्य स्थिति की बहाली के बारे में देश के नेताओं से विचार-विमर्श के लिए भारत अपना एक विशेष दूत माले भेजेगा।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हिन्द महासागर में कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर स्थित द्वीप राष्ट्र में समस्या के शांतिपूर्ण समाधान की आशा व्यक्त करते हुए हुए कहा है कि भारत की कोशिश इसी लक्ष्य के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने की है।

मालदीव में विद्रोह की स्थिति में नाशीद के इस्तीफे और उपराष्ट्रपति मोहम्मद वाहीद हसन मानिक के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद दोनों नेताओं से बातचीत के लिए संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष अधिकारी राजधानी माले पहुंच गए हैं।
बंदूक की नोक पर राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने को मजबूर किए जाने के नाशीद के दावे तथा अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताने के उनके वक्तव्य के बाद उनके हजारों समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं।

पुलिस के साथ नाशीद समर्थकों की झड़पें शुरू होने की भी खबरें हैं। यद्यपि डॉ. मानिक ने इस बात से इंकार किया है कि अपदस्थ राष्ट्रपति की गिरफ्तारी संभावित है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132