|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 2:01 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

माध्यमिक शिक्षा निदेशक संजय मोहन गिरफ्तार

रमाबाईनगर/कानपुर/लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    3:28 AM
Secondary education director Sanjay Mohan arrested

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के रिजल्ट घोटाले में माध्यमिक शिक्षा निदेशक संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया गया। संजय पर अच्छे नंबर दिलाने का लालच देकर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये वसूलने का आरोप है। रमाबाईनगर पुलिस ने उन्हें लखनऊ स्थित आवास से गिरफ्तार किया।

न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया
उनके घर से 4 लाख 86 हजार 900 रुपये बरामद हुए हैं। उन्हें रमाबाईनगर के जिला जज की अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उधर, शासन न संजय मोहन को माध्यमिक शिक्षा निदेशक पद से निलंबित करते हुए इसका अतिरिक्त कार्यभार बेसिक शिक्षा परिषद के निदेशक डीसी कनौजिया को दे दिया है। कनौजिया को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।

अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये वसूले गए
पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र दुबे ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि टीईटी के रिजल्ट में संशोधन के नाम पर कई जिलों के अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये वसूले गए थे। इस मामले में पहले से गिरफ्तार राज्य संसाधन केेंद्र लखनऊ के एसोसिएट प्रोग्राम कोआर्डिनेटर नरेंद्र प्रताप सिंह और एनजीओ संचालक रमाशंकर मिश्र ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक संजय मोहन को समूचे रैकेट का सूत्रधार बताया था। हर पहलू की जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उनके घर पर 4 लाख 86 हजार 900 रुपये व बड़ी मात्रा में टीईटी से संबंधित अभ्यर्थियों के प्रपत्र बरामद हुए। इस मामले में अब तक 12 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं, जिनसे 96, 94, 900 रुपये बरामद किए जा चुके हैं।

मुझे गलत फंसाया गया है। मुझे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था, वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया। मैं पाक-साफ हूं। परीक्षा परिणाम में जो संशोधन हुए वे इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर हुए हैं। मेरे नाम पर निचले स्तर के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से रिश्वत ली है।
- संजय मोहन
कोर्ट परिसर में पत्रकारों से कहा

गड़बड़ी की होगी जांच
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कराने और रिजल्ट निकालने में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है, लेकिन रिजल्ट संशोधन करने के दौरान गड़बड़ी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। एसटीएफ इसकी जांच पहले से कर रही है। जरूरी हुआ तो विभागीय जांच भी करा ली जाएगी।
- अनिल संत, सचिव बेसिक शिक्षा


23

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
rahul, etawah
टेट exam का रिजल्ट को चेक करके फिर रेसुल्ट्स आउट किया जाये और bacancy को जल्दी से जल्दी भरा जाये देरी न की jaye
pramod kumar yadav, sitapur up
टी.ई.टी. नहीं बल्कि. सी.टी.ई..टी. सर्व मान्य हो. स्नातक और बी.एड. की मेरिट लिस्ट उचित रहेगी. पूर्व.शिक्षामित्र.
jitender kumar, ghaziabad
iit और cpmt pmt अन्य exam को भी हाई स्कूल im के नंबर को जोड़ कर selection का आधार होना चाहिए फिर इनकी क्यों परीक्षा कराइ जाती है
HEMANT, AZAMGARH
यूपीटीईटी की वैधता और विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग चुका है। इसे चयन का आधार बनाना छात्रहित मेँ बेमानी साबित होगा। अतः मेरिट लिस्ट का आधार H.S., I.M., B.A., B.Ed., TET होना चाहिए।
yadvender, delhi
mere hisab se jo tet main paas huye hai unka ek or test ssc ya kisi anya board k through kara diya jay ..... Taki unki pol khul jaye jinohne paise de k no. Badway hai.....
RKS, Meerut
टेस्ट एक्जाम दोबारा होना जरुरी है क्योंकि यह पता नहीं है कि गड़बड़ घोटाला कहां हुआ है यह भी हो सकता है कि फेल candidate भी पास हो गया हो, वैसे भी एक्जाम से पहले पेपर भी आउट हो गया था (अखबारों के अनुसार), इसलिय एक्जाम दोबारा हो और उसी फीस में हो.
jitendra kumar, ghaziabad
yadi dobara exam karate h aur dobara same galti hoti h to exam krate raho aur rad karte raho to bharti to ho lee mera manna h ki bharti jroor honi chahiya
ambrish, lucknow
अध्यापक पात्रता परीक्षा को चयन का आधार नही बनाना चाहिए। क्योंकि इसमे धाधली से पूरी चयन प्रक्रिया पर प्रश्न खड़े कर दिए है एक अभ्यार्थी के लगभग दस से हजार रुपये बर्बाद हो गए है इन पैसों की भरपाई कौन करेगा माध्यमिक शिक्षा परिषद् या उत्तर प्रदेश कबिनेट, जिसने अध्यापक पात्रता परीक्षा को चयन का आधार बनाया था। अभ्यार्थी भूख हड़ताल जाएंगे जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी।
HANS RAJ YADAV, Allahabad
TET को सिर्फ पास करके टीचर की नौकरी नहीं देना चाहिए बल्कि पूर्व में पास किये गए क्लास के परिणाम पर भी सोचना चाहिए या फिर एक और परीक्षा लेनी चाहिए यह बात माध्यमिक सिक्षा परिसद को ध्यान देने योग्य है
masih, lucknow
ab sarkar ko chaheye ki TET ka jo shru me relult aaya tha usee ko manna chaheyee or TET ko merit nahee banana chaheyee merit high school say B- Ead tak kay total par honi chaheyy
virendra singh, agra
टेट को सिर्फ पात्रता परीक्षा मानकर पिछले तरीके से मेरिट के आधार से भर्ती की जानी चाहिए .आगरा के लोंगो की भी जाँच होनी चाहिए
gulab yadav, delhi
ये सब माया का कारनामा है ......................
WASIM UR REHMAN, seohara
jo log is ghotale me shamil hain unha umar qadd honi chahiya.jab nidashak hi doshi ha to oro ka kiya hal hoga, is me or log bhi shamil honge .is exam ko cansil kar dobara karana chahiya.
sachchidanand yadav, robertsganj
चयन का आधार tet का प्राप्तांक ही होना चाहिए।
Daljeet Yadav, Varanasi
बार - बार टेस्ट करना अच्चा नहीं है. पहल लिस्ट जो निकला था उसी पर मेरीट बने तो बेहतर होगा या पुनः टेस्ट हो /
pradeep kumar, aligarh
kuchh galat logon ki wajah se sabhi vidhyarthiyon ka future barbad nahi hona chahiye, bharti puri ho...
ramsharan rathore, bangalore
बार-बार tet का परिणाम का बदलना इस बात का प्रतीक है की संशोधन की आड मे सौदाबाजी चलती रही . जो पहला परिणाम घोषित था . वही परिणाम सभी को मान्य होना चाहिए .और ये सभी रिक्तियों को यथा शीघ्र भरनी चाहिए
amit singh, jhansi
टेट में अब ओनली पसंद की मैरिट बननी चाहिए ........
santosh tiwari, jaunpur
is janch ko purane result se aur sansodhit result se melaker janch ki jaye to sari garbari ka pata chal jaye ga.
santosh tiwari, jaunpur
with my suggesion should be recheck omr answer sheet then find out the mistake of result.
12
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132