|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 2:01 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

सैफ ने आपा खोया, एनआरआई कारोबारी की नाक तोड़ी

मुंबई/एजेंसी।
Story Update : Thursday, February 23, 2012    4:52 AM
Saif lost his temper broke the nose of NRI business

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान मुश्किलों में घिर गए हैं। सैफ ने मंगलवार की रात मुंबई के ताज होटल में एक एनआरआई कारोबारी को घूसा मारकर उनकी नाक तोड़ दी। बुधवार को दिन भर चले ड्रामे के बाद पुलिस ने शाम को सैफ को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें कोलाबा थाने से ही जमानत दे दी गई।

मामला मारपीट तक पहुंच गया
पुलिस ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में कारोबार करने वाले इकबाल शर्मा अपने परिवार के साथ इस रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। उनके पास ही सैफ, करीना और उनके कई दोस्त जोर-जोर से बातें कर रहे थे। इस पर इकबाल ने ऐतराज जताते हुए आवाज धीमी करने का आग्रह किया। तब सैफ ने व्यंग करते हुए कहा कि अगर शांति चाहिए तो लाइब्रेरी चले जाएं। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। सैफ और उनके दो सहयोगियों ने इकबाल पर हमला कर दिया जिसके कारण उनकी नाक की हड्डी टूट गई।

कार्रवाई के बाद सैफ को जमानत दे दी
पुलिस ने सैफ और उनके दो दोस्तों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 325 और 34 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज करने के बाद सुबह पुलिस सैफ के आवास पर गई लेकिन वह वहां नहीं मिले। दिन भर पुलिस से लुकाछिपी का खेल खेलने वाले सैफ और उनके दो दोस्तों को पुलिस शाम को गिरफ्तार कर पिछले दरवाजे से थाने ले आई। तकरीबन दो घंटे तक चली कार्रवाई के बाद सैफ को जमानत दे दी गई।

उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे
हालांकि सैफ ने कहा है कि वह निर्दोष हैं और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे साथ जो महिलाएं थीं उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इससे पहले एसीपी इकबाल शेख ने कहा था कि यह एक संज्ञेय अपराध है इसलिए सैफ की गिरफ्तारी तय है। लेकिन यह जमानती अपराध है और उन्हें थाने से ही जमानत मिल सकती है। लेकिन उन्हें जमानत से पहले थाने में समर्पण कर गिरफ्तार होना होगा।

करीना भी थी साथ में
मंगलवार की रात सैफ ताज होटल में खाना खाने गए हुए थे। उस समय उनके साथ करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और उनके कुछ दोस्त मौजूद थे।


4

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
neeraj singh, azamgarh
desh ki police aaj dabe aur paiso walo ki sunati koi kanun nahi koi gunah nahi thats is india
suresh, delhi
जितना बड़ा आदमी उसका गुनाह पुलिस की नजरो मैं उतना छोटा केवन भारत मैं ही मुमकिन है पुलिस केवल गरीब लोगों को सताने के लिए रह गई है दिस इज वेरी सेमफुल
Sunil bhardwaj, Faridabad
Ye saif salman apne apko kanoon se upar mante hain kya. Saif ek ayyas admi hai usko saja milni chahiye jamanat nahi.
Kavita, Amethi
सैफ की जगह कोई गरीब आदमी होता तो पुलिस कभी नहीं छोडती. सैफ को जमानत देना पुलिस की चापलूसी दिखाती है. तमाम हिरोइनों के साथ वहां एयासी दिखा रहे थे. सैफ को सजा होनी चाहिए. सत्य सबसे ऊपर होता है. सैफ नहीं.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132