|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 2:00 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

सैफ जमानत पर रिहा, बोले मेरे साथ मारपीट हुई

मुंबई/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    1:08 PM
Saif Ali Khan on charges of assault filed case

अभिनेता सैफ अली खान को गिरफ्तारी के तुरंत बाद जमानत पर‌ रिहा कर दिया गया। सैफ अली खान को ब़ुधवार शाम के समय एनआरआई इकबाल नवीन शर्मा से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सैफ को 15 हजार के मुचलके पर रिहा किया गया है। जमानत पर रिहा होने के बाद सैफ ने एक लिखित बयान में कहा कि इकबाल झूठ बोल रहे हैं और मेरे साथ मारपीट हुई थी। मैंने जो कुछ भी किया अपने बचाव में किया।

इकबाल बोले, झूठ बोल रहे हैं सैफ
दूसरी ‌तरफ इकबाल शर्मा ने कहा कि सैफ बिलकुल झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरी कहानी को गढ़ रहे हैं। मैंने उनके साथ ऐसा कुछ नहीं किया हैं। उन्होंने कहा कि मुझे कानून पर विश्वास है, अब मेरे साथ कोर्ट में इंसाफ होगा। पुलिस ने सैफ को आज शाम नरीमन प्वाइंट से हिरासत में लिया था। जब पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था उस समय वह वकीलों से बातचीत कर रहे थे। सैफ के साथ ही उनके दो दोस्तो को भी जमानत मिल गई हैं।

गिरफ्तारी के लिए घर भी पहुंची थी पुलिस
गौरतलब है कि पुलिस ने सैफ पर एनआरआई इकबाल नवीन शर्मा नामक शख्स के साथ मारपीट करने के आरोप में मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस सैफ को गिरफ्तार करने उनके घर भी पहुंची, लेकिन वे घर पर नहीं मिले थे। मंगलवार को ताज होटेल के वसाबी रेस्तरां में इकबाल नवीन शर्मा के साथ हुई मारपीट में सैफ पर उस शख्स की नाक तोड़ने का आरोप लगा था।

कहासुनी के दौरान सैफ ने पिटाई की
इससे पहले भी सैफ राजस्‍थान में बहुचर्चित काले हिरण शिकार मामले में विवादों में रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को वसाबी होटल में सैफ की इकबाल नामक व्यक्ति से कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान सैफ ने इकबाल की पिटाई करनी शुरू कर दी। हालांकि घटनास्‍थल पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। बाद में इकबाल ने कोलाबा पुलिस स्टेशन में सैफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।


31

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
ganesh bhala, kolkata
he is very angry man
vikash singh, patna
सैफ जी पागल तो नहीं है की किसी को इसी तरह मार देंगे जरूर कोई बात हुई होगी
gambhir bartwal, new tehri
सही बात है ये पब्लिसिटी hai
Sunil gupta, Kushinagar
Saif aise nahi hai. Kuch to galat hai.
himanshu, ganduram
अरे भाई लोगों ये बताओ...जो भी बताओ...या कुछ भी न बताओ...या फिर अपनी ...
Vishwanathsharma, Seohara Bijnor up
Abel jaldi se byaha ker le verna aise hi larta marta firega.
Gaurav, hardoi
saif bhai agar ap ne unki galti pr mara to accha kiya
Gaurav, hardoi
saif bhai agar ap ne unki galti pr mara to accha kiya.
Pratimesh tiwari, Zamania ghazipur
Nabab ke nababi andaj
Mohit chaurasiya, raebareli
सैफ और करीना (बेबो) गलती एक तरफ से नहीं होती है। मेरे हिसाब से मारना नहीं चाहिए। पहले मैटर समझना चाहिए|
Dr Dinesh, Ambedkar Nagar
सैफ अब परिपक्व इन्सान हैं मुझे नहीं लगता की unhone सुरुआत की होगी
Sandeep, Jamshedpur
Filmo me vilan ka role nahi milta hai na isliye real life me vilan ban ke dekh liya.
beetu yadav, etawah
हो सकता हे सैफ सच कह रहे हो. कोई बदतमीजी करेगा तो क्या हो सकता हे.
Rajkumar, austria salzburg
उस लड़के को भी सैफ को दो तमाचे मारने चाहिए थे. और करीना तो महान पागल है जो इसके चक्कर में पड़ी है।
narendra, haridwar
सिअफ को ऐसा नहीं करना चाहिए था.
vimal, Allahabad
रील लाइफ हीरो सम टाइम बेकामे रियल लाइफ हीरो
abhi, lucknow
यह तो तुम्हे तब याद आयेगा जब तुम किसी नवाब से पिटोगे
abhi, lucknow
यह बात तुम तब कहना जब तुम्हे कोई पीटे हां नहीं तो
Pawan, delhi
ye नहीं की तू हीरो है तो सभी को मरेगा अबे हीरो न होता तो aokhaat सामने आ जाती कुछ दिन पहले की बात भूल गे फिलोप था तू
Bishal, Una Himachal Pradesh
लगता है करीना कपूर की बजह से बेचार सैफ parchan था मन मैंने गुस्सा किसी के ऊपर था और निकल गिया किसी और के ऊपर सैफ गी कोई बात नहीं गलती इन्सान ही करता है आप इकबाल से सॉरी फील कर लीजिये इस से आप चोट्टे नहीं बने गे
12
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132