|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 2:00 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

साईं बाबा पर 401 करोड़ का चढ़ावा

शिरडी/एजेंसी।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    3:28 AM
Sai Baba on the offering of 401 million

महाराष्ट्र के शिरडी में साईं बाबा पर भक्तों ने पिछले साल जमकर चढ़ावा चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने साईं मंदिर में कुल 36 किलो सोना दान किया तो चढ़ावे में 401 करोड़ रुपये नकद भी आए। 2010 की तुलना में पिछले साल यानी वर्ष 2011 में आया चढ़ावा 20 फीसदी ज्यादा रहा।

31 किलो सोना चढ़ावे में आया
शिरडी साईं बाबा ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारी किशोर मोरे ने बताया कि ट्रस्ट को पिछले साल 36 किलो सोना दान में मिला, जबकि 2010 में कुल 31 किलो सोना चढ़ावे में आया था। वर्ष 2011 में भक्तों ने साईं बाबा को कुल 440 किलो चांदी अर्पित की, जबकि 2010 में 320 किलो चांदी चढ़ावे में जमा हुई थी। पिछले साल साईं बाबा को 401 करोड़ रुपये की नकदी दान में मिली, जबकि इससे एक साल पहले 322 करोड़ रुपये चढ़ावे में आए थे। इस तरह पिछले साल नकदी का चढ़ावा 20 फीसदी अधिक रहा।

विदेशी मुद्रा के दान में भी इजाफा
इतना ही नहीं, मंदिर को विदेशी मुद्रा के दान में भी इजाफा हुआ। वर्ष 2011 में 6.28 करोड़ रुपये के मूल्य की विदेशी मुद्रा दान में आई, जबकि इससे पिछले साल यह आंकड़ा 5.43 करोड़ रुपये था। मालूम हो कि शिरडी स्थित साईं मंदिर ट्रस्ट चढ़ावे व अन्य संसाधनों से कुल आय के मामले में देश में दूसरे नंबर पर माना जाता है।

करोड़ों का चढ़ावा
तिरुपति बालाजी : 2011 में 1700 करोड़ रुपये चढ़ावे के रूप में आए, अन्य संसाधनों से सालाना आय 650 करोड़ रुपये (52,000 करोड़ रुपये की संपत्ति और 100 किलो सोना)
वैष्णो देवी : 500 करोड़ रुपये सालाना आय
सिद्धि विनायक मंदिर, मुंबई : 46 करोड़ रुपये सालाना आय (125 करोड़ रुपये का फिक्स डिपॉजिट)
गुरवयूर मंदिर : 2.5 करोड़ रुपये सालाना आय (125 करोड़ रुपये का फिक्स डिपॉजिट)

मंदिरों के पास मिली बेशुमार दौलत
पद्यम्नाभस्वामी मंदिर, तिरुवनंतपुरम : 1,00,000 करोड़ रुपये से ज्यादा (जून 2011 में मंदिर के पांच तहखानों से मिली संपत्ति)
सत्य साईं मंदिर, पुट्टापर्थी : 98 किग्रा सोना, 307 किलो चांदी और 11.56 करोड़ रुपये नकदी (जून, 2011 को साईं के निजी कक्ष से प्राप्त)
इमर मठ, जगन्नाथपुरी : फरवरी, 2011 में 522 ईंटों के रूप में 18 टन चांदी मिली (90 करोड़ रुपये कीमत)



5

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
vijay, kanpur
meri rai hai ki hame bhagwan me sradhe rakhna ham sabka mool kartvya hai parantu ham un par lakhoo rupai chadawe me dene k sthan par hame garibo aur ashau ki madad karni chahiye yahi ishwar ke prati sacchi sradha hogi chadawa deker hum black money ko badah rahe hai.
G Prasad, Allahabad
भाई मै भगवान की पूजा करता हू और भक्त हू लेकिन मेरे समझ मो नही आता भगवान जो सबका दाता है . उसे पैसे की क्या जरूरत है मंदिर हो या मस्जिद हो या गिरजाघर वहाँ कृपया पैसा न दो यही पैसा भ्रस्टाचार के जड़ है भाई मानव या जैव जन्तु भागवान का मंदिर है उनकी पूजा करो बच्चो के पिता की पत्नी की ... असहायों की
mukesh, agra
देश के नेता देश को लूट कर खा रहे है ऐसे धार्मिक ट्रस्ट कई सामाजिक गतिविधियों मैं लिप्त हैं न कि देश विरोधी गतिविधिओं में लिप्त है अगर जानकारी न हो तो जानकारी लेकर ही राय दिया करें क्योंकि अधूरा ज्ञान नाश की निशानी होती.
chandrakant, allahabad
मेरी साईं बाबा में पूरी श्रद्धा है चढ़ावे के मैं खिलाफ हूँ मंदिर हो या मस्जिद हो या गिरजाघर हो किसी ने भी अथाह सम्पति होने के बावजूद गरीबों के हित में कोई काम नहीं किया देश का पैसा विदेश में भेज केर नया ट्रस्ट खोलते है अपनी सरकार भी कोई आयकर नहीं लगाती है एके तरीके से देखा जाये तो धार्मिक ट्रस्ट देश विरोधी गतिविधिओं में लिप्त है
RAM PYARE YADAV, BANGALORE
THANKS
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132