|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 1:59 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

डॉक्टर बोले, तेजी से सुधर रही है फलक की सेहत

नई दिल्ली/आईएएनएस।
Story Update : Friday, February 10, 2012    4:34 PM
Recovery Falak condition AIIMS doctors

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्‍स) में भर्ती दो वर्षीया बच्ची फलक की हालत में कुछ सुधार के संकेत मिले हैं। चिकित्सकों ने बताया कि श्वसन संबंधी समस्या नियंत्रित होने के कारण फलक को वेंटीलेटर से हटा दिया गया है।

फेफड़े और रक्त का संक्रमण घटा
एम्‍स के ट्रामा सेंटर में न्यूरोसर्जरी के सहायक प्रोफेसर दीपक अग्रवाल ने कहा, ‘‘सांस संबंधी समस्या नियंत्रण में होने के कारण हमने सुबह 11 बजे उसे वेंटीलेटर से हटा दिया। उसमें सुधार के संकेत दिख रहे हैं। दवाओं का असर हो रहा है और उसके फेफड़े एवं रक्त का संक्रमण घट रहा है।’ 10 चिकित्सकों की एक टीम के साथ अग्रवाल तीन हफ्ते से बच्ची के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।

फलक के मस्तिष्क का ऑपरेशन
उन्होंने कहा, ‘हम उसके मस्तिष्क में संक्रमण के कम होने का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद फलक के मस्तिष्क का ऑपरेशन कर प्लास्टिक नली डालकर संक्रमित तरल पदार्थ बाहर निकाला जाएगा।’

फलक को एम्‍स में 18 जनवरी को एक 15 वर्षीया एक किशोरी ने भर्ती किया था। किशोरी ने खुद को फलक की मां बताया था। बच्ची के चेहरे एवं शरीर पर मानव दांत के निशान थे और वह गंभीर रूप से घायल थी। पुलिस इस मामले की जांच मानव व्यापार एवं देह व्यापार के कोण से कर रही है।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
एम्स में भर्ती मासूम फलक को मां मिली
वेश्यावृत्ति को मजबूर करता था पति :फलक की मां
आप की राय -
dp, Modesto
भगवन फलक को बचा रहा है हमारे अंधे समाज की गन्दी नाली में फिर से डालने के लिए
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132