|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 1:53 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

पोर्न कांड में कर्नाटक के तीनों पूर्व मंत्रियों को नोटिस

बंगलूरू/एजेंसी।
Story Update : Friday, February 10, 2012    7:31 PM
Notice the three former ministers in porn scandal

सदन में पोर्न देखने वाले तीन मंत्रियों को अयोग्य न ठहराने पर विपक्ष की आलोचना का शिकार बने कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के.जी. बोपैया ने शुक्रवार को इस मामले में तीनों को नोटिस जारी दिया। बोपैया ने बताया कि तीनों पूर्व मंत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है ताकि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का अनुपालन हो।

उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से वह स्वयं भी बहुत आहत हुए और आरोपों के चलते उन्होंने खुद इस्तीफा देने की बात भी सोची थी। उन्होंने कहा कि ये एक दुर्भाग्यशाली हादसा था लेकिन कोई मेरे बारे में नहीं सोचता। स्वाभाविक तौर पर ऐसी घटनाएं मुझे भी चोट पहुंचाती हैं।

विधानसभा के भीतर पोर्न देखने के आरोप में जी. लक्ष्मण, सी.सी. पाटिल और कृष्णा पालेमर ने बुधवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के फैसले का बचाव करते हुए बोपैया ने कहा कि निष्पक्षता और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करते हुए मैं इन्हें तत्काल अयोग्य नहीं ठहरा सकता था। उन्होंने मामले की जांच के लिए सदन की कमेटी बनाई है और 12 मार्च को इसकी रिपोर्ट आने तक तीनों विधायक सस्पेंड रहेंगे। हालांकि विपक्ष इन तीनों को तत्काल अयोग्य ठहराने की मांग कर रहा था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132