|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 1:52 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

आदिवासियों के दो और न्यूड वीडियो सामने आए

पोर्ट ब्लेयर/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    2:00 PM
New videos of naked tribal dance emerge

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आदिवासियों का शोषण रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जारवा जन‌जाति की लड़कियों और महिलाओं के अर्द्घनग्न अवस्‍था में नृत्य करते हुए दो और वीडियो सामने आए हैं। गार्जियन ने इस वीडियो को अपनी वबेसाइट पर अपलोड किया है और इसमें सरकारी अधिकारियों के शामिल होने की बात कही है।

पुलिस अधिकारी के सामने नृत्य
मोबाईल फोन से बनाए गए तीन मिनट 19 सेकेंड के इस वीडियो में अर्द्घनग्न लड़कियां एक पुलिस अधिकारी के सामने नृत्य करती हुई दिखाई गई हैं। जबकि कुछ सेकेंड के दूसरी क्लिप में एक अर्द्घनग्न लड़की सेना की वर्दी पहने हुए कुछ लोगों के सामने नृत्य कर रही है। एक पर्यवेक्षक से मिले इस वीडियो में स्पष्‍ट है कि यह घृणित काम पुलिस अधिकारियों की मिली भगत से किया जा रहा है।

तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश
ओडिशा सरकार ने अपने यहां बोंडा जनजाति के लोगों के साथ ऐसा बर्ताव किए जाने पर तत्काल कार्रवाई करके एक उदाहरण पेश्‍ा किया था। वह वीडियो भी पर्यवेक्षक जांच में ही सामने आया था। भारत सरकार ने इस संवेदशील मामले में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पिछले सप्ताह एक इंटरव्यू के दौरान आदिवासी मामलों के मंत्री वी किशोर ने भी कहा था कि यह अमानवीय कृत्य तत्काल बंद होना चाहिए।

पुलिस के शामिल होने का अंदेशा
अंडमान में पुलिस प्रशासन ने इस तरह की हरकतों में अपने कर्मचारियों के संलिप्त होने से साफ इंकार किया है। हालांकि पिछले माह पर्यवेक्षकीय जांच में ये बात सामने आई थी कि पुलिस वाले कुछ पैसे लेकर विदेशी पर्यटकों को जारवा जनजातियों से मिलने का मौका देते हैं और वे उनके वीडियो भी बनाते हैं। लेकिन हालिया वीडियो से पुलिस अधिकारियों के इस मामले में शामिल होने का अंदेशा है।


4

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
जारवा वीडियो प्रकरण में दो लोगों से पूछताछ
2008 में तैयार किया गया जारवा वीडियो
जारवा आदिवासियों का फिर वीडियो बना
वीडियो में दिखा व्यक्ति पुलिस नहीं : डीजीपी
आप की राय -
ANIL KUMAR RAJA, JAUNPUR-
Aesa police valo ko naukari se nikal dena chahiai aur aesi sja deni chahiai ki dubara aesi harkat sapne me bhi karane ki himat na kare
ARVINDINDIAN, delhi
ye kaisa india hai
anil Dwivedi, mumbai
There is nothing to happen without involvement of local police in any this type of cases. All the time these people used to shut their eyes in exchange of so many things.
vishal, delhi
it,s veary semles ting ho doing
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132