|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 1:52 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से कृपाशंकर का इस्तीफा

मुंबई/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    4:20 PM
Mumbai Congress President kripa shankar singh disproportionate assets case

मुंबई महानगर पालिका के चुनाव में पराजय की पीड़ा से त्रस्त कांग्रेस हाई कमान ने मुंबई क्षेत्र के कांग्रेस अध्यक्ष कृपा शंकर सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मुंबई के चुनावों में पराजय के बाद ही कृपाशंकर सिंह ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था जिसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वीकार कर लिया। कांग्रेस के महाराष्ट्र मामलों के प्रभारी महासचिव मोहन प्रकाश ने बताया कि मुम्बई के नए कांग्रेस अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

भ्रष्टाचार निरोधी कानून के तहत मुकदमा दर्ज
प्रकाश ने बताया कि सिंह का इस्तीफा स्वीकार किये जाने का आज के घटनाक्रम से कोई सरोकार नहीं है जिसमें उनके खिलाफ आय से अधिक सपंत्ति होने का मामला दर्ज करने की पहल कदमी हो रही है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस मुंबई में एकदम नया चेहरा सामने लाने की कोशिश में है। इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस को सिंह के खिलाफ आय से‌ अधिक संपत्ति के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि कृपाशंकर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधी कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए।

संपत्ति जब्त करने के ‌भी आदेश
कृपा‌शंकर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने भ्रष्टाचार के ‌जरिए आय से ‌अधिक संपत्ति इकट्ठा की है। कोर्ट ने पुलिस को उनकी अचल संपत्ति जब्त करने के ‌भी आदेश ‌दिए हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132