|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 1:48 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

जारवा वीडियो प्रकरण में दो लोगों से पूछताछ

पोर्ट ब्लेयर/एजेंसी।
Story Update : Friday, January 20, 2012    7:00 AM
Jarwa video episode two people questioned

जारवा आदिवासी महिलाओं का आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद अंडमान निकोबार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों से पूछताछ शुरू की और कई जगहों पर छापे मारे हैं। उधर, गृह मंत्री पी. चिदंबरम अंडमान के दो दिवसीय दौरे पर 21 जनवरी को यहां पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि वह जारवा प्रकरण में हुई पुलिस जांच में प्रगति का भी जायजा लेंगे।

ऑब्जर्वर में समाचार छपने के बाद चर्चा में
जारवा आदिवासियों को खाने का लालच देकर पर्यटकों के सामने नचाया जाता था और इस पूरे प्रकरण का वीडियो भी बनाया गया। ये मामला ब्रिटेन के अखबार ऑब्जर्वर में समाचार छपने के बाद चर्चा में आया। अखबार की वेबसाइट पर वह विवादित वीडियो भी डाला गया। पुलिस के मुताबिक, गिफ्ट शॉप के संचालक राजेश व्यास और टैक्सी ड्राइवर गुड्डू की मदद से अखबार का रिपोर्टर वहां पहुंचा। इन्होंने पुलिस को बताया कि गुड्डू की टैक्सी में ऑब्जर्वर का रिपोर्टर आदिवासियों के इलाके में गया।

टूर ऑपरेटर और टैक्सी ड्राइवरों से पूछताछ
राजेश ने पुलिस को बताया कि उसने ऑब्जर्वर के रिपोर्टर से पैसे के बदले जारवा आदिवासियों की फोटोग्राफी का इंतजाम करने की बात कही थी और उस इलाके में जाने के लिए वाहन और ड्राइवर का बंदोबस्त किया। अधिकारियों ने बताया कि आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने में इस्तेमाल कंप्यूटर की जानकारी के लिए कई टूर ऑपरेटर और टैक्सी ड्राइवरों से पूछताछ हो रही है। साथ ही जांच एजेंसियों द्वारा अंडमान ट्रंक रोड से गुजरने वाले वाहनों की भी निगरानी की जा रही है। पुलिस ने जारवा वीडियो से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री जब्त करने के लिए सीडी की दुकानों पर भी छापे मारे हैं। गौरतलब है कि मामला सामने आने के बाद अंडमान निकोबार पुलिस ने 12 जनवरी को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
जारवा मामले में एनटीआरओ से मदद
जारवा आदिवासियों का फिर वीडियो बना
जारवाओं को विकास के दायरे में लाने पर विचार
जारवा मामले की जांच तेज, केस दर्ज
आप की राय -
niranjan kumar, jamui
ye thik baat nahi hai sarkar ko iske kari se kaei janch karni chahiye
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132