|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 1:47 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

2008 में तैयार किया गया जारवा वीडियो

पोर्ट ब्लेयर।
Story Update : Thursday, January 19, 2012    1:45 AM
Jarwa video Built in 2008

जारवा आदिवासी महिलाओं को अर्द्घनग्न दिखाए गए विवादास्पद वीडियो को सितंबर-अक्तूबर 2008 में तैयार किया गया था। इस वीडियो में पयर्टकों के सामने आदिवासी महिलाओं को नाचते हुए दिखाया गया है। सेना के कपड़ों में वीडियो में दिखे व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने रक्षा कार्यालयों की भी मदद मांगी है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने स्थानीय प्रशासन और आदिवासियों को अलग-अलग पहचानने के लिए आदिम जनजातीय विकास समिति से मदद मांगी है। समिति के सदस्य आदिवासियों से बात कर वीडियो में दिखी उस नाचने वाली महिला व अन्य से संबंधित जानकारी जुटा सकते हैं। आदिवासियों की पहचान के लिए वीडियो के पिक्सल भी बढ़ा दिए गए हैं।

समिति की कई टीमें दक्षिणी अंडमान के जंगलों में जांच कर रही हैं। गौरतलब है कि लंदन के एक अखबार आब्जर्वर द्वारा इस वीडियो के अपलोड किए जाने के बाद यह मामला उजागर हुआ। अंडमान पुलिस ने वीडियो तैयार करने और उसे अपलोड करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ 12 जनवरी को ही एक केस दर्ज कर लिया है।





0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
जारवा मामले में एनटीआरओ से मदद
जारवा आदिवासियों का फिर वीडियो बना
जारवा मामले की जांच तेज, केस दर्ज
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132