|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 1:47 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

जेपी चले रैंप पर, कर्ण ने छेड़ा तराना

नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो।
Story Update : Thursday, February 23, 2012    5:04 AM
JP walked the ramp launched a song by karna

सियासतदानों के गढ़ दिल्ली में ऐसे नजारे रोज-रोज देखने को नहीं मिलते। राजधानी में बुधवार को एक तरफ जहां अस्सी वर्षीय सांसद डॉ. कर्ण सिंह एक गायक के रूप में मंच पर उतरे, वहीं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद जेपी अग्रवाल एक फैशन शो में युवाओं को रैंप पर कैटवाक के टिप्स देते नजर आए।

अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री की पत्नी भी मौजूद
राजनेताओं की शख्सियत के इस दूसरे पहलू का एक अक्स देखने को मिला, आईसीसीआर सभागार आजाद भवन में और दूसरा मंडी हाउस स्थित एलटीजी सभागार में। आजाद भवन में डॉ. कर्ण सिंह ने मंच पर तानपुरे के साथ जैसे ही ‘तूने क्या किया बता दो सही, मेरा चैन गया मेरी नींद गई...’ गीत को आवाज दी तो सभागार तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री की पत्नी भी मौजूद थीं। प्रसंगवश दिल्ली में यह पहला मौका था जब डॉ. सिंह ने अपनी कोई संगीतमय प्रस्तुति दी।

नसीहत दी कि किस तरह रैंप पर उतरना चाहिए
उधर, मंडी हाउस स्थित एलटीजी सभागार में आयोजित मिस्टर और मिस दिल्ली एनसीआर 2012 के मेगा मॉडल हंट में अतिथि के रूप में मौजूद जेपी अग्रवाल रैंप पर आती-जातीं मॉडल्स के हावभाव से संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने बाकायदा मंच पर आकर मॉडल्स को नसीहत दी कि किस तरह रैंप पर उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बड़ा अजीब लगता है कि आप मूर्ति की तरह से रैंप पर आते हैं। चेहरे पर भाव लाना जरूरी होता है। चेहरे पर मुस्कान लेकर जरूर आएं। इस दौरान उन्होंने कैटवॉक करने का तरीका भी बताया। उन्होंने पश्चिमी स्टाइल को बदलते हुए अपना स्टाइल अपनाने की बात कही। जब उनसे पूछा गया कि राजनीति से अलग यह टिप्स कैसे दे पा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि दिमाग में आया कि यह टिप्स इनके लिए लाभदायक हो सकते हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132