|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 1:46 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

जल्द शुरू हो कुडनकुलम परमाणु संयत्र

तिरूवेल्लूर/एजेंसी।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    12:04 PM
If need Development than Kudankulam nuclear plant should begin soon

केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम ने कुडनकुलम परमाणु संयंत्र को जल्द शुरू करने की मांग की। उन्होंने स्थानीय जनता की शंका और उनके समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेषज्ञ समिति के गठन की पहल का स्वागत किया। परमाणु संयंत्र के शीघ्र संचालन में केंद्र सरकार से सहयोग की भी मांग की।

समिति की रिपोर्ट शीघ्र पेश करें सरकार
तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) की शनिवार को आयोजित एक रैली में चिदंबरम ने कहा कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र की सुरक्षा पर केंद्रीय विशेषज्ञ समिति अपनी दो रिपोर्टें पहले ही पेश कर चुकी है। चिदंबरम ने कहा कि वह चाहते हैं कि तमिलनाडु सरकार अपनी प्रस्तावित विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट भी शीघ्र पेश कर दें और तीनों रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ऊर्जा संयंत्र के संचालन में केंद्र की मदद करें।

लक्ष्य को हासिल नहीं कर पा रहा देश
चिदंबरम ने कहा कि बिजली की कमी के कारण देश निर्धारित विकास दर तक नहीं पहुंच पा रहा है इसलिए सरकार बिजली की कमी को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने पडोसी मुल्क चीन का हवाला देते हुए कहा कि चीन और भारत लगभग एक जैसे देश हैं लेकिन चीन भारत के मुकाबले तेजी से तरक्की कर रहा है।

उन्होंने कहा कि चीन प्रति वर्ष एक लाख मेगावाट अतिरिक्त बिजली का उत्पादन कर रहा है जबकि हम पिछले पांच सालों से 78 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन के लिए जूझ रहे हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
कुडनकुलम संयंत्र का 99 फीसदी काम पूरा
कुडनकुलम में आगे बढ़ेगी परमाणु परियोजना
सुरक्षित है कुडनकुलम एटमी संयंत्र : कलाम
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132