|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 1:41 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

मछुआरे मामले में अपना काम करेगा भारतीय कानून

नई दिल्ली/वार्ता।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    4:42 PM
Fishermen case Indian law will work parneet kaur Italy regrets

इटली के उप विदेशमंत्री स्टीफन डी मिस्चुरा ने दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी इटली के दो नौसैनिकों की रिहाई के लिए यहां विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर से मुलाकात की। हालांकि भारत की ओर से साफ कर दिया गया है कि इस मामले में भारतीय कानून अपना काम करेगा।

मौत पर इटली ने खेद जताया
मिस्चुरा ने भारतीय मछुआरों की मौत पर खेद व्यक्त करते हुए दलील दी कि जांच से ही पता चल सकेगा कि यह घटना अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में हुई या भारतीय क्षेत्र में। एक घंटे की मुलाकात के बाद परनीत ने संवाददाताओं को बताया कि दो निर्दोष जानें गई हैं तथा भारतीय अदालत इस संबंध में फैसला करेगी।

पुलिस हिरासत में इतालवी नौसैनिक
केरल में कोच्चि तट के पास हुई इस घटना के संबंध में गिरफ्तार इतालवी नौसैनिक इस समय पुलिस हिरासत में हैं। इटली चाहता है कि गिरफ्तार किए गए उसके दोनों नौ सैनिकों को पूछताछ के लिए उसे सौंप दिया जाए क्योंकि घटना अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में हुई थी।

जांच तक इंतजार करे इटली
भारत का कहना है कि घटना में मछुआरे भारतीय नौका में मारे गए थे जो भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र में था, इसलिए पूछताछ केवल भारत में ही होनी चाहिए। भारत सरकार यह भी चाहती है कि घटना की जांच पड़ताल पूरी होने तक इटली इंतजार करे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
पुलिस रिमांड पर भेजे गए इतालवी नौसैनिक
विवाद थामने के लिए विदेश मंत्रालय पहुंचा इतालवी दल
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132