|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 1:40 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

एतिसलात भारत से हटी, 17 लाखग्राहकों पर असर

नई दिल्ली/एजेंसी।
Story Update : Thursday, February 23, 2012    5:04 AM
Etisalat withdrew from India 17 lakh effect

टेलीकाम क्षेत्र से जुड़ी संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी एतिसलात ने भारत से हटने का फैसला किया है। भारत में एतिसलात डीबी के लगभग 17 लाख ग्राहक हैं। कंपनी ने यह फैसला सुप्रीम कोर्ट द्वारा टूजी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में 122 टेलीकॉम लाइसेंस रद्द करने के बाद किया है। एतिसलात की एतिसलात डीबी में 45 फीसदी की हिस्सेदारी है। इससे पहले बहरीन टेलीकॉम ने एस टेल में अपनी 42.7 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी थी।

नेटवर्क और सेवाओं में कटौती शामिल
ई-मेल से भेजे बयान में एतिसलात ने कहा कि बुधवार शाम बोर्ड ने एक राय से तय किया है कि एतिसलात डीबी संचालन खर्च कम करने को कदम उठाएगा, इनमें नेटवर्क और सेवाओं में कटौती शामिल है। इस कंपनी के ग्राहक देश के 15 सर्किल में हैं। इसमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मुंबई और पंजाब शामिल हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर ने इसके नेटवर्क को काट दिया
कंपनी ने कहा कि यह फैसला सभी अंशधारकों के हितों को ध्यान में रखकर किया गया है। भारतीय टेलीकाम क्षेत्र में बदलाव और अनिश्चितता के इस दौर में लागत और नहीं बढ़ाई जा सकती। सेवा बंद करने के बारे में ग्राहकों को सूचना समय रहते दे दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से दो सप्ताह पहले 20 जनवरी को पेमेंट नहीं होने की वजह से रिलायंस कम्यूनिकेशन की सहायक कंपनी रिलायंस टेलीकाम इंफ्रास्ट्रक्चर ने इसके नेटवर्क को काट दिया था। तभी से ग्राहकों की समस्या शुरू हो गई थी।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
Vinayak Jha, Delhi
कंपनी को इंडिया में आने से पहले उसके के बारे में चेक कर लेना चाहिए था और इंडिया में इंटर करना चाहिए था अब कस्टमर्स को प्रॉब्लम होगी और इससे किसी को क्या फर्क पड़ता है...
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132