|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 1:31 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

5 लाख सालाना वेतन वाले नहीं भरेंगे आयकर रिटर्न

नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    4:02 AM
5 million annual salary to those who fill out tax returns

पांच लाख रुपये तक की सालाना आय वाले वेतनभोगी कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2012-13 में इनकम टैक्स रिटर्न भरने की जरूरत नहीं होगी। मंगलवार को वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई। वित्त मंत्रालय के मुताबिक देश में तकरीबन 85 लाख ऐसे वेतनभोगी हैं जिनकी सभी स्रोतों मसलन वेतन और बैंकों में जमा रकम से मिलने वाले ब्याज को मिला दें तो उनकी सालाना आय पांच लाख रुपये अधिक नहीं है।

एफडी कराने वालों को रिटर्न भरना होगा
अधिसूचना में कहा गया है कि असेसमेंट ईयर 2012-13 में किसी वेतनभोगी की आय पांच लाख से अधिक नहीं है तो उन्हें रिटर्न भरने की जरूरत नहीं होगी। इस आय में वेतन और दूसरे स्रोतों से होने वाली आय मसलन बचत खाते पर मिलने वाला ब्याज दस हजार रुपये सालाना से अधिक शामिल नहीं हो। अधिसूचना में एफडी से मिलने वाली आय के बारे में जिक्र नहीं किया गया है। इसलिए एफडी कराने वालों को रिटर्न भरना होगा।

बैंक ब्याज से आय का उल्लेख करना चाहिए
दूसरी ओर, अगर किसी कर्मचारी ने उक्त वित्त वर्ष के दौरान अपनी कंपनी या संस्था को बदला है तो वेतन पांच लाख रुपये से कम होने के बावजूद उसे रिटर्न भरना होगा। इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने से छूट की इजाजत तभी होगी जब वेतनभोगी को नियोक्ता से फार्म 16 में कर कटौती का प्रमाणपत्र मिला हो। कर मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि आयकर विभाग को इस अधिसूचना में आय के दूसरे स्रोत के रुप में बचत खाते से ब्याज अर्जन का जिक्र करने की जगह सभी तरह के बैंक ब्याज से आय का उल्लेख करना चाहिए था। क्योंकि दस हजार रुपये बचत खातों से अर्जित करने वाले कर्मचारियों की तुलना में एफडी से ब्याज पाने वाले कर्मचारियों की तादाद ज्यादा है।

किस मिलेगा फायदा
पांच लाख रुपये तक की आय में वेतन और दूसरे स्रोतों से होने वाली आय मसलन बचत खाते पर मिलने वाला ब्याज दस हजार रुपये सालाना से अधिक शामिल नहीं।

85
लाख वेतनभोगियों की आय पांच लाख से कम


24

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
Arvind Kumar, delhi
ये सभी वोट बनाने के चक्कर मे है इनका भरोसा मत करना, चोर है कहते कुछ है करते कुछ है इनका कम लूटना है बस,
pavan yadav, sidhauli
5,00000 tak aaikar par full choot de jaai.
Kisan Chalise, Mumbai
तेरे शौल्ड बे एक्सेम्प्तिओं उप्तो १ लैक पैर अननुम इन थे इंटरेस्ट फ्रॉम फिक्स देपोसिते.
bijendra, ooty
गुड न्यूज़
Surender Mohan, Delhi
आयकर छुट ५ लाख होनी चाहिय
Anwar, Ranchi
In addition to tax limit , saving limit under 80 C should increase to min 2.5 Lakh. As all records are provided to employer , no required to fill-up any return. The taxes are getting deducted from employer at sources itself.
Sanjay Patel, Noida
टैक्स में छूट नहीं है बॉस, टैक्स तो देना ही है. रिटर्न भरने की जरुरत नहीं है. अभी तो महंगाई के हिसाब से ५ लाख तक की इनकम टैक्स फ्री होना चाहिए.
yatendra singh, gurgaon
इट्स हेल्पफुल फॉर कॉमन मेन.
Sharma, new delhi
जब तक यह लागू न हो जाये कोई खुशी की बात नहीं है।
Nimisha Chauhan, shahjahanppur
GUD ATTEMPT BUT IS THIS APPLICABLE FOR ASSESMENT YEAR
umesh maurya, lucknow
pach lakh hona hi chahia
m a khan, bareilly
सरकार का यह बहुत ही sahi kadam hoga इस से काला बाजारी रूकेगा और देश तरक्की की राह पर चलेगा। वैरी वैरी गुड न्यूज़
arun kumar mishra, delhi
चुनाव के समय में उठाया गया अच्छा कदम है
Vivek Kumar Pandey, KANPUR
पांच लाख तक की छूट तो ठीक है पर बैंक से ब्याज अर्जन पर भी छूट सीमा बढ़नी चाहिए
satya prakash, noida
गुड न्यूज़
R K SINGH GOLE MKT N DELHI, Delhi
गुड samachar
subhash gaddh, pune
सरकार को छूट सीमा पांच लाख करनी ही चाहिए ताकि बाज़ार में कालेधन का लेनदेन कम हो और रोज़गार बढे इससे बेरोजगारी भी कम होगी
SUMIT CHAUDHARY, HAPUR
ये सही है पर क्या प्राइवेट एंप्लाई भी इसके दायरे में होंगे |
subodh sirohi, shikarpur
this is the right recommondation.
Gobari, Varanasi
अब मिडिल क्लास वालों की आर्थिक मुश्किल कम हो जाएगी।
12
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132