|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 1:26 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

10 लाख युवाओं की फौज भारत से मिटाएगी गरीबी

नई दिल्ली/एजेंसी।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    1:47 PM
10 million youth will eliminate poverty in India

देश के 10 लाख युवा वंचित तबके की लड़कियों को जागरूक, शिक्षित और स्वावलंबी बनाकर गरीबी की समस्या को जड़ से दूर करने का बीड़ा उठाने जा रहे हैं।

शिक्षित करके स्वावलंबी बनाएंगे
देश में पिछले पांच दशक से महिलाओं को अधिकारसम्पन्न बनाने के काम में लगी अंतरराष्ट्रीय संस्था केयर इंडिया युवक, युवतियों को बाकायदा प्रशिक्षण देकर 10 लाख युवा शक्ति की फौज तैयार कर रही है। आईकेयर नाम के कार्यक्रम के जरिए स्कूल, कॉलेजों के छात्र-छात्राएं वंचित तबके की लड़कियों को शिक्षित करके स्वावलंबी बनाएंगे ताकि वे अपने परिवार और समुदाय को गरीबी से बाहर निकाल सकें।

गरीबी को जड़ से मिटाया जाएगा
केयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद मूसा ने बताया कि दुनिया के एक तिहाई गरीब भारत में बसर करते हैं। महिलाओं की साक्षरता दर में कमी और पुरूषों के मुकाबले उनकी घटती आबादी के कारण उनकी खराब आर्थिक और सामाजिक दशा गरीबी का मुख्य कारण है। मूसा ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर ही भारत से गरीबी को जड़ से मिटाया जा सकता है।

छात्र -छात्राओं की आनलाइन भर्ती की जाएगी
उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभा चुके युवा वर्ग को महिलाओं का भविष्य बदलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के पहले चरण में दिल्ली और आंध्रप्रदेश की राजधानी हैदराबाद के स्कूलों और कॉलेजों के छात्र -छात्राओं की आनलाइन भर्ती की जाएगी। कार्यशालाओं, नुक्कड नाटकों, प्रतियोगिताओं और कार्निवाल आदि आयोजित करके प्रशिक्षित किया जाएगा।


2

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
...फिर सरकार बताए क्यों बढ़ रही है गरीबी
गरीबी हटाने में नाकाम हैं सरकारी योजनाएं
आप की राय -
poonam rani, mathura
thes is good news of remove poornes from india i hopeit is such happen but i dont things because i trying from three years i do not meet government job
vipin, delhi
it's good for the social health
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132