|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 1:26 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

पहले लगाया रेप का आरोप, अब दे रही चकमा

गोरखपुर/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    7:47 AM
first charged rape police case girl Porn Cliping Up

सहेली की मदद से कालेज के बाबू और तांत्रिक पर बलात्कार और अश्लील क्लीपिंग बनाने का आरोप लगाने वाली छात्रा की कहानी संदेह के घेरे में आ गई है। आरोप लगाने के अगले दिन मामले की जांच में जुटी पुलिस को छात्रा ने खूब घुमाया। यही नहीं बात बात पर घटनाक्रम और कहानी की जगह बदलने वाली कहानी ने पुलिस को परेशान कर दिया है।

गोरखनाथ पुलिस कर रही है जांच पड़ताल
बृहस्पतिवार को पुलिस ने कालेज की प्रधानाचार्य, बाबू, तांत्रिक के अलावा लड़की और उसके परिजनों से पूछताछ की। इस मामले में लड़की के ही एक रिश्तेदार की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है। पुलिस उससे संपर्क करने के प्रयास में जुटी है। चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार गोरखनाथ थान में मंगलवार को परिजनों के साथ पहुंची एक छात्रा ने अपनी सहेली की मदद से कालेज के बाबू और एक तांत्रिक पर संगीन आरोप लगाया था। मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस को भी उसने बुधवार को जमकर घुमाया।

लड़की का रिश्तेदार ही शक के घेर में
घटनास्थल पर जाने के बाद उसने कई बार अपने बयान बदले और वह जगह भी अलग अलग बताया। यही नहीं परिजनों से पूछताछ में भी पता चला कि तांत्रिक को मामूली बात पर ही नामजद कराया गया है। सूत्रों की मानें तो कालेज के बाबू और प्रधानाचार्य से भी पूछताछ हुई जिसमें पता चला कि छात्रा उस दिन कालेज गई ही नहीं थी। इसके अलावा पुलिस की पूछताछ में एक और महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है। इसमें पता चला कि छात्रा के एक रिश्तेदार की ही भूमिका संदेह के घेरे में है। पुलिस उस रिश्तेदार की तलाश में है।


6

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
ho sakta hai ye galat ho poori sahi jach ho, pilibhit
सही जांच हो
Anil Dwivedi, mumbai
Because of this type of complainant who suffer really does not get justice.
harendra, moradabad
ये तो सरासर नाइंसाफी हें, ऐसी लड़की समाज के लिए कलंक हें ,
jai, Delhi
ये गलत लड़की होगी
Suneel, Shimla
ये लड़की ही गलत है
anil kumar singh, rudrapur
हर लड़की ऐसी हे होती है पुर्सो को बदनाम करती है ये गलत लड़की होगी
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132