|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 1:25 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

भंवरी देवी मामले में सांसद से पूछताछ

नई दिल्ली/एजेंसी।
Story Update : Friday, February 10, 2012    2:26 AM
bhanveri Devi questioned in member of Parliament

भंवरी देवी की हत्या के मामले में सीबीआई ने बृहस्पतिवार को पाली से कांग्रेस के सांसद बद्री जाखड़ से पूछताछ की। जांच एजेंसी के सूत्रों का दावा है कि भंवरी ने मुख्य आरोपी और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा पर समझौते का दबाव बनाने के लिए मामले को कुछ ऊपर के राजनेताओं के पास ले जाने के लिए जाखड़ से संपर्क किया था। मामले के एक और आरोपी कांग्रेस विधायक मलखान सिंह की बहन इंदिरा बिश्नोई ने भी दावा किया था कि भंवरी ने मदेरणा से सौदेबाजी करने के लिए जाखड़ से संपर्क किया था।

मलखान के साथ संबंधों पर भी पूछताछ
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि सुबह आए जाखड़ से भंवरी से हुई उनकी मुलाकात और उसके द्वारा रखी गई मांगों के बारे में विस्तार से पूछताछ की गई। जाखड़ से मामले में राज्य के बड़े राजनेताओं से उनकी मुलाकात और न्यायिक हिरासत में बंद मदेरणा और मलखान सिंह के साथ संबंधों पर भी पूछताछ की गई। गौरतलब है कि सीबीआई ने पिछले महीने ही दावा किया था कि उसने भंवरी देवी हत्या का मामला सुलझा लिया है। एजेंसी अब हत्या के षडयंत्र में सहयोगी और विधायक मलखान सिंह की बहन इंदिरा विश्नोई की तलाश कर रही है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
भंवरी देवी की मौत हो चुकी है : सीबीआई
भंवरी देवी की घड़ी को बेटे ने पहचाना
भंवरी देवी की घड़ी और एक दांत बरामद
भंवरी देवी केस : डीएनए जांच के लिए दिल्ली भेजी गई राख
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132