समूह में आये नक्सलियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में दो लोगों की हत्या कर दी और एक खाली पड़े पुलिस शिविर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना नक्सल प्रभावित मेदापली गांव में कल रात हुई। पुलिस ने बताया कि इलाके में आई बाढ़ के कारण टूट चुके पुल को बनाने के लिये यहां सीमा सड़क संगठन द्वारा पुल के पुनर्निमाण का काम किया जा रहा था।
नक्सलियों ने इस पुल को नुकसान पहुंचाया है। पुलिस का कहना है कि इस शिविर में उस समय में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था लेकिन नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। पुलिस अतिवादियों को पकड़ने के लिये तालाशी अभियान चला रही है इसी बीच पुलिस गश्ती दल ने कल इसी इलाके से दस किग्रा विस्फोटक बरामद किया है।
खबर पर अपनी राय दें