|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 1:17 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

सोनिया साफ करे, बटला कांड पर रोईं थीं या नहीं: नकवी

नई दिल्ली/वार्ता।
Story Update : Friday, February 10, 2012    5:22 PM
Sonia Gandhi clear Batla House encounter case cried or not Naqvi

भारतीय जनता पार्टी ने बटला हाउस कांड पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रोने का दावा करनेवाले केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को आडे़ हाथों लिया है। भाजपा ने सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से इस कांड के बारे में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

दिग्विजय और खुर्शीद में मतभेद
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि खुर्शीद के मुताबिक बटला कांड पर सोनिया गांधी रोई थीं। वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इससे इंकार किया है। अब सोनिया गांधी को साफ करना चाहिए कि दोनों में से कौन सही कह रहा है। यही नहीं सच का पता लगाने के लिए झूठ पकड़नेवाली मशीन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

आखिर कौन बोल रहा सच?
नकवी ने कहा कि यह रोने-हंसने का मुद्दा नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने बटला मुठभेड़ को सही ठहराया है। प्रधानमंत्री को भी स्पष्ट करना चाहिए कि इस बारे में गृह मंत्री सही कह रहे हैं या कानून मंत्री? आखिरकार आंतरिक सुरक्षा से जुडे़ इस मुद्दे पर विरोधाभाषी बयान दिए जाने के पीछे मकसद क्या है?

इस्तीफा दे कानून मंत्री
नकवी ने खुर्शीद के अल्पसंख्यकों को नौ प्रतिशत आरक्षण के बयान पर चुनाव आयोग द्वारा फटकार लगाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। नकवी ने बताया कि एक कानून मंत्री गैरकानूनी काम कर रहा है जिसके बाद उन्हें मंत्री बने रहने का नैतिक अधिकार नही रह जाता और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
RAMESH, mumbai
dono me hood lagi hai ki soniya ya raahul ko dikaye ki sabse bada mai hoo
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132