|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 1:12 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

दुराचार के बाद युवती को मौत के घाट उतारा

मथुरा/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    8:17 AM
Rape and killing young woman

एक युवती का शव रहीमपुर रेलवे क्रासिंग के समीप रेलवे लाइन पर मिला। युवती के परिजनों ने उसके साथ दुराचार करने के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक और युवती दोनों को ले गए
गांव कोह मिर्जापुर निवासी 18 वर्षीय छात्रा कक्षा 11 में पढ़ रही थी। बताते हैं कि शुक्रवार शाम वह कमरे की छत पर थी। इस बीच बीएसएसी प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले गांव का युवक छत पर आया और उसके साथ दुराचार किया। युवती के भाई की तहरीर के मुताबिक, शोर होने पर युवक के परिजन हथियार लेकर आए और युवक और युवती दोनों को ले गए।

रेलवे लाइन पर मिला लड़की का शव
घटना के बाद से लड़की का कुछ पता नहीं लगा। रात में काफी खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिली। लड़की के भाई ने मामले में रात को ही पुलिस को शिकायत कर दी थी। शनिवार सुबह गांव से करीब सात किलोमीटर दूर रहीमपुर रेलवे क्रासिंग के समीप लड़की का शव रेलवे लाइन पर मिला। उसके दोनों पैर कटे थे। लक्ष्मी का शव मिलने की खबर लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि लड़के ने बलात्कार करने के बाद परिवारीजनों के सहयोग से लड़की की हत्या कर दी। मामले में लड़की के भाई ने सुभाष पुत्र जय सिंह, उदयवीर, उदयपाल के अलावा जय सिंह उसके भाई राज सिंह और गुड्डा के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी छात्र गिरफ्तार कर लिया गया है।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
Ajay Singh, Kolkata
Hamare hisab se polise to kuch paisa khakar mamale ko khtam kar dena chahiye, jaisa ki hamare india ka kanun hai, App chahe to dekhiya ga , ajj nahi to kal aisa hi hoga, Ajay Singh Kolkata
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132