|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 1:12 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

राज ठाकरे की 'धमकी' से मुंबई पस्त

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Friday, February 10, 2012    12:21 PM
Raj Thackeray threat mumbai Traffic Jammed

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें शिवाजी पार्क में रैली नहीं करने दी गई तो वे मुंबई की सड़कों पर रैली करने को मजबूर हो जाएंगे जिससे ट्रैफिक जाम होने की संभावना है। राज ठाकरे ने शिवाजी पार्क में रैली करने के लिए मुंबई हाई कोर्ट से इजाजत मांगी थी जिसे हाईकोर्ट ने ठुकरा दिया। इससे खफा राज ने सड़क पर ही रैली करने की धमकी दी है। राज ने ये भी धमकी दी है कि राज्य सरकार चाहे तो उन्हें गिरफ्तार कर ले।

हो जाएगा मुंबई का ट्रैफिक जाम
दरअसल राज ठाकरे ने मनसे की 13 फरवरी को होने वाली रैली के लिए शिवाजी पार्क में लाउडस्पीकर की अन‌ुमति मांगी थी। लेकिन मुंबई महानगर पालिका ने यहां लाउडस्पीकर इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी। इसके चलते राज को अदालत जाना पड़ा। लेकिन अदालत ने भी राज ठाकरे की नहीं सुनी। मालूम हो मुंबई महानगर पालिका शिवसेना के शासन में हैं। यही नहीं शिवाजी पार्क की व्यवस्था भी मुंबई महानगर पालिका के हाथों में है। ऐसे में राज ठाकरे को यह महसूस हो रहा है कि शिवसेना के कहने पर जानबूझकर उन्हें लाउडस्पीकर की अनुमति नहीं दी जा रही।

राज की धमकी
राज ठाकरे ने धमकी दी है कि अगर शिवाजी पार्क में रैली नहीं हो पाई तो वो शिवसेना भवन के सामने रैली करेंगे। दादर में शिवसे‌ना भवन 'गडगरी चौक' पर स्थित है और यह चौक मुंबई के व्यस्ततम इलाकों में से एक है। अगर यहां राज ठाकरे की रैली होती है तो पूरी मुंबई के ट्रैफिक पर असर पड़ने की आशंका है। राज की धमकी से मुंबई पुलिस और आम नागरिकों के हौंसले भी पस्त हो गए हैं। पुलिस प्रयास कर रही है कि राज को 'गडगरी चौक' के अलावा किसी अन्य चौक पर रैली करने के लिए मना लिया जाए।


16

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
राज ठाकरे की धमकी के बाद ऑटो चालकों से मारपीट
अब राज ठाकरे के निशाने पर मोबाइल कंपनियां
आप की राय -
anurag, pune
अरे राज ठाकरे जी तुम हिंदुस्तान के नहीं हो क्या जो अपने देश के अन्दर ही फूट डालने का प्रयास कर रहो हो हम सुब एक है और हिंदुस्तान में हर व्यक्ति कही भी जा सकता है तुमको इसमें ऐतराज नहीं जाताना नहीं चाहिए बल्कि देश को आगे ले जाने में मदद करनी चाहिए तुम जैसे बड़े नेता ऐसा फूट डालेंगे तो देश कहा चला जायेगा देश तो तुम्हारे कहने के अनुसार चल रहा है
deepak, Jaipur
ये जो उपर और लोगो ने बोला हे वो लोग कश्मीर के लिए चुप हो के बिल में गुस जाते हे और सिर्फ हिन्दू या जिसको दबा सके उसके बारे में jyada बोलते हे हिंदुस्तान में हिन्दुओ को मरने वालो के लिए बोलो न की आपस में ledo
raj, gurgoan
mubai raj takre ke bap ka nahi hai, raj takre par desh dorh ka mukdama chalan chahiye ya phir yese pagal ko pagal khane bhej dena chahiye.
lalu yadav, kanpur
बोलती बंद कर दुगा राज ठाकरे का
mahesh, delhi
kya raj thakre ke liye koi kanun nahi hai sara kanun janta ke liye hai ye to deshdrohi hai jo desh ko batna chahta hai apne kurasi ke liye.
KHAN, Jeddah
मुंबई को अपने बाप की जागीर समझता है.
simar, chandigarh
इस कोए बोलो दम है तो कोई आचा काम कर ले..
ANURAG MISHRA, sultanpur
मुम्बई राज ठाकरे के बाप ने बसाया है क्या जो ये मनमानी करने छुट माग रहा है
marathi manus, mumbai
मुंबई किसके बापका नहीं है , महाराष्ट्रकी है और राज ठाकरे हमारे दुसरे नरेन्द्र मोदी है .
VIPIN NISHAD, gurgaon
जो इन्सान कानून के नियमो का उल्लंघन करे उसे कड़ी से कड़ी सजा देना चाहिए
Raj, Delhi
इस पर देश द्रोही का मुकदमा चलाया जाये और इसे नज़रबंद कर दिया जाये ये लोग ही देश को तोड़ने वाले है
Rajeev Ranjan, Bihar
ये तो यही हुआ की राज ठाकरे अपने आप को सर्वोपरी मानते हैं. वो अपने आप को उच्च न्यायलय से भी बढ़कर मानते हैं. फिर तो उन्हें हीं न्यायलय बना देना चाहिए.
bhaskar singh, delhi
मुंबई पूरे भारत की है। किसी की बपौती नही है जो जब चाहे तब कुछ भी बोल दे या कर दे.
Arvind, India
कसाब की हरकत से सारा देश एकजुट खड़ा था मुंबई के साथ, और ये देशभक्त महाशय वो हैं जो देश को टुकड़ों में बाँटकर, आपस में लड़ाकर राजनीति करते हैं |
Aman, delhi
पागल इन्सान है।
vinod, delhi
मुंबई क्या राज ठाकरे की है। जो वहां की सरकार डर रही है।
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132