|
मुंडा की कैबिनेट में जगह पाने को मारा-मारी |
|
| रांची। |
|
| Story Update : Saturday, September 11, 2010 12:54 AM |
झारखंड में भाजपा और झामुमो की गठबंधन सरकार बनने से पहले ही मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए नेताओं के बीच जोर आजमाइश शुरू हो गई है। शनिवार को भाजपा नेता अर्जुन मुंडा तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। वह 10 साल में गठित होने वाली आठवीं सरकार का नेतृत्व करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि गठबंधन की दो सहयोगी पार्टियों के दो नेता भी उनके साथ ही शपथ ग्रहण करेंगे।
मंत्री पद के लिए ढेर सारे दावेदार एक वरिष्ठ गठबंधन नेता ने शुक्रवार को कहा कि सुबह 11 बजे का शपथ ग्रहण समारोह मुंडा के अतिरिक्त दो नेताओं तक सीमित है क्योंकि मंत्री पद के लिए ढेर सारे दावेदार हैं। गठबंधन नेता ने आजसू मुखिया सुदेश महतो और झामुमो नेता हेमंत सोरेन का नाम लिया। महतो और सोरेन दोनों का नाम उप मुख्यमंत्री पद के लिए लिया जा रहा है। राज्यपाल एमओएच फारूक ने मुंडा को एक हफ्ते के अंदर 81 सदस्यीय विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने को कहा है। गठबंधन नेता ने कहा कि सदन में बहुमत सिद्ध होने के बाद कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है। मुंडा संभवतः 14 सितंबर को बहुमत सिद्ध करना चाहेंगे।
तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे मुंडा मुंडा खनिज से मालामाल इस राज्य के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उनके मंत्रिमंडल में उनके समेत ज्यादा से ज्यादा 12 मंत्री रह सकते हैं। मुंडा के अतिरिक्त बस शिबू सोरेन के तीन बार इस राज्य के मुख्यमंत्री बन सके हैं। मुंडा को सरकार के गठन के लिए आमंत्रण देने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाया गया, जिसके बाद राज्यपाल ने मुंडा को सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया। भाजपा और झामुमो दोनों पार्टियों के पास 18-18 विधायक हैं और उन्हें 81 सदस्यों के सदन में 27 अन्य विधायकों का समर्थन हासिल है।
एजेंसी
खबर पर अपनी राय दें
|
|
|
|
|
| |
|
|
|
|
|
|
|