|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 1:07 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

सुनवाई टली, नहीं आए तलवार दंपति

गाजियाबाद।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    3:36 AM
Hearing did not talwar couple

सुप्रीम कोर्ट में केस को दिल्ली स्थानांतरण करने की याचिका पर निर्णय न हो पाने के कारण देश के बहुचर्चित आरुषि-हेमराज मर्डर केस में शनिवार को सीबीआई कोर्ट में होने वाली सुनवाई टाल दी गई। अब सुनवाई के लिए 29 फरवरी की तारीख तय की गई है। शनिवार को तलवार दंपति को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन उनके स्थान पर अधिवक्ता सतीश टमटा और प्रवीण राय जेएम सीबीआई प्रीति सिंह के समक्ष उपस्थित हुए और केस स्थानांतरण याचिका की बाबत बताया।

सुप्रीम कोर्ट ने 9 जनवरी को तलवार दंपति को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने का आदेश दिया था। बेटी आरुषि और घरेलू नौकर हेमराज की हत्या में डॉ. राजेश और नूपुर तलवार की स्थानांतरण याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सीबीआई को नोटिस जारी किया था। याचिका में तलवार दंपति ने शीर्षस्थ अदालत से उनके खिलाफ गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट में चल रहे मुकदमे को दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग की थी। शीर्षस्थ अदालत ने ट्रायल कोर्ट को इस आवेदन पर तलवार दंपति के खिलाफ 4 फरवरी को होने वाली सुनवाई टालने को कहा था।




0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132