|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 1:06 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

गुलबर्ग दंगा, मोदी के खिलाफ नहीं मिले सबूत

अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    9:34 AM
Gulbarg case SIT clean chit to gujrat cm Narendra Modi

2002 में गोधरा कांड के बाद भड़के दंगों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में दा‌खिल कर दी है। सूत्रों के अनुसार गुलबर्ग सोसाइटी दंगों के मामले में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दे दी गई है।

हालांकि इसकी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। दूसरी ओर जाकिया जाफरी ने कोर्ट में एक याचिका दायर कर जानना चाहा है कि सीलबंद लिफाफे में केवल रिपोर्ट है या फिर इस रिपोर्ट को सपोर्ट करने वाले दस्तावेज भी हैं।

नहीं मिला कोई सबूत
निजी समाचार चैनलों के मुताबिक एसआईटी ने रिपोर्ट को एक सील बंद लिफाफे में कोर्ट में पेश किया है। जांच दल को मोदी के खिलाफ दंगों के दौरान किसी तरह से मदद करने और उकसावे का कोई सबूत नहीं मिला। रिपोर्ट में निलंबित आईपीएस अफसर संजीव भट्ट के आरोपों को साबित करने के सबूत भी नहीं मिले हैं।

गवाह ने जताई हैरानी
जाकिया जाफरी ने अदालत में एक याचिका दायर कर जानना चाहा है कि सीलबंद लिफाफे में सिर्फ रिपोर्ट है या इस रिपोर्ट को सपोर्ट करने वाले दस्तावेज भी हैं। जाकिया के वकील के मुताबिक कोर्ट ने उनकी याचिका मंजूर करते हुए सुनवाई के लिए 13 फरवरी की तारीख तय की है। गुलबर्ग सोसायटी दंगा मामले में एक गवाह अंबरीश पटेल ने भी जांच दल के अचानक रिपोर्ट दाखिल करने पर हैरानी जताई है।

इतिहास उन्‍हीं का, जिन्‍हें खुद पर भरोसा
क्लीन चिट मिलने की खबरों के बाद मोदी काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि इतिहास उन्‍हीं लोगों का है, जिन्‍हें खुद पर भरोसा हो। एसआईटी दंगों के दौरान मारे गए पूर्व कांग्रेस सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जकिया जाफरी की शिकायत पर मामले की जांच कर रही थी। जकिया ने गुलबर्ग सोसाइटी मामले में 62 लोगों को आरोपी बनाया था जिनमें नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल था।


13

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
‘दंगा मामले में मोदी को बचा रही एसआईटी’
गुजरात दंगा केसः मोदी को राहत, पेशी रूकी
आप की राय -
Balam Singh Koranga, New Delhi
मोदी जी आप महान पुरुष हैं। हमारे देश को बहुत जरुरत है आपकी।
saurabh srivastava, delhi
sab log gulbarga society ki baat karte hain..koi ye na hi kahta hai ye kyun hua.kaise logon ko train ke coach band karke aag lagai gayi.kisne kiya tha ye sab.jo hua hai wo ek badle ki bhavna se hua hai..1984 me sikhon ke upar bhi aise hi hua tha..roz hazaron hinduon ke saath galat kaam hota hai kashmir me par ..afshosh kisi ko hinduon ka dukh nahi dikhta hai.jab tak political parties muslimo ko vote bank samjhegi tab tak aisa hi hoga..sabhi muslim bhaiyon se anurodh hai ki wo apne development ke baare me sochen aur dharm se upar uthe nahi to 64 saal ho chuke hain dekhiye aapne kya khoya kya paya.
amit pandey, meerut
for 1 min i assumed thats modi is not involved it ....alll victims in gujarat is fake ....or thier is some others cause to saying modi a gulity.......modi is the exploiter ,modern cruseder ,and i think he was a whizz in humilation .....alll SIT investigation r failed ...dey didnt see the thousands of victims ...who crying and saying ....yes diss was the cruelll modi....
kuldeep sehdev, ludhiana
Now same SIT should investigate thoroughly the conspiratorial conduct of Teista Seetalwad and other so called secular but anti national elements.
santosh kurmi, New Delhi
मोहित (muradabad) जैसे लोग ही देश को ले डूबेंगे जय श्री राम जय भारत माता , मोदी देश के सच्चे सपूत hai
brij, rampur
मोदी जी बेकसूर हैं। बेवजह उन्हें फसाया जा रहा हे और वही एक नेता हैं जो देश के बारे में सोचते हैं पूरा हिंदुस्तान उनके साथ है और मोदीजी आप अन्याय के खिलाफ लड़ते रहो हम आप के साथ हैं। .........
ankit, noida
मोदी जी बेकसूर हैं बेवजह उन्हें फंसाया जा रहा है और वही एक नेता हैं, जो देश के बारे में सोचते हैं। पूरा हिंदुस्तान उनके साथ है और मोदीजी आप अन्याय के खिलाफ लड़ते रहो। हम आप के साथ हैं। जय हिंद जय भारत जय हिंदुस्तान ..........
sanjeev, Delhi
मोदी जी महान हैं।
Mohit, Moradabad
मोदी दंगाईयो का नेता है. इनके हाथ खून से रंगे हैं. भगवन इसको जरूर दंड देंगे. उसके यहाँ देर है. अंधेर नहीं. जब गद्दाफी नहीं बचा तो यह क्या है. जय भारत. जय हिंद.
Noor alam, Chandapur pukhrayan
Is mamle ki janch sahi prakar se nahin hui.
Aditya Dwivedi, Rewa
मोदी जी केवल देवेलोप्मेंट ओरिएन्तेद है वो इस तरह की पोलिटिक्स नहीं करते.
Ravikant, mathura
सच सामने आ गया है मोदी आप महान हो
Israr Khanq, Lucknow
मोदी इस मामले में शामिल थे।
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132