|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 1:05 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

सीडी विवादः शांति भूषण, अमर और मुलायम को नोटिस

नई दिल्‍ली/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    10:28 AM
CD case Shanti Bhushan Amar Singh Mulayam singh yadav notice

शांतिभूषण सीडी विवाद में दिल्‍ली पुलिस सभी आरोपियों को नोटिस जारी करेगी। पुलिस ने कहा कि शांतिभूषण, अमर सिंह और मुलायम सिंह को जल्‍द ही नोटिस भेजा जाएगा। इस मामले में पुलिस ने आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज किया है। मालूम हो कि कोर्ट ने इस मामले की दोबारा जांच के आदेश दिए थे।

अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था
इससे पहले जनवरी में इस मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली की एक अदालत ने वरिष्ठ वकील शांति भूषण, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और राज्यसभा सांसद अमर सिंह के बीच कथित रूप से हुई बातचीत की विवादास्पद सीडी पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

सीडी के साथ छेड़खानी की गईः भूषण
मिली जानकारी के मुताबिक सीडी में मौजूद बातचीत में भूषण कथित रूप से मुलायम सिंह से कहते हैं कि पैसे देकर एक जज को अपने पक्ष में किया जा सकता है। शांति भूषण यह भी कहते हैं कि इस काम को उनके बेटे और वकील प्रशांत भूषण कर देंगे। वहीं, भूषण का कहना था कि सीडी के साथ छेड़खानी की गई है। उन्होंने कथित सीडी की प्रामाणिकता की जांच कराने की भी मांग की थी।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
शांति भूषण की बातचीत की सीडी से की गई थी छेड़छाड़
शांति भूषण-अमर की बात वाली सीडी असली
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132