|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 1:04 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

चेनाब में बस गिरी, 20 लोगों की मौत

जम्मू/आईएएनएस।
Story Update : Friday, February 10, 2012    3:17 PM
Bus falls into Chenab 20 killed

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार सुबह चेनाब नदी में एक मिनी बस के गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई। डोडा क्षेत्र के उप पुलिस महानिदेशक मुनीष कुमार सिन्हा ने बताया, ‘हमने 20 शव बरामद कर लिए हैं। खोज अभियान अभी भी जारी है।’

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना डोडा जिले में हुई। मिनी बस गंदोह से थात्री जा रही है। इस दौरान मिनी बस सड़क से फिसल कर 300 फुट नीचे नदी में गिर गई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सिन्हा ने बताया, ‘चूंकि बस घाटी में गिरी है इसलिए पूरे क्षेत्र में बचाव अभियान चलाना जरूरी है।’ सिन्हा ने फोन पर बताया कि दो घायलों में एक की हालत गम्भीर है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132