|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 1:03 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

शराब से लोगों की मौत के जांच के आदेश

कटक/एजेंसी।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    3:31 AM
Alcohol deaths inquiry

ओडिशा के कटक जिले के विभिन्न गांवों में जहरीली शराब से मरने वालों की तादाद बढ़कर 26 हो गई। इनमें से 21 लोगों की मौत बुधवार को अलग-अलग अस्पतालों में हुई। राज्य सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती 20 लोगों की मौत हुई। साथ ही भुवनेश्वर के अस्पताल में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कई गांवों से लाए गए 19 अन्य लोगों का इन दो अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि मरने वालों में कटक के माहिधारपाड़ा व बलियंटा इलाके और साथ के खुर्दा जिले के लोग शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध पेय में भुवनेश्वर के रसूलगढ़ इलाके स्थित एक दवा कंपनी की बनी खांसी की दवा मिलाई गई थी। जिलाधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात दवा कंपनी पर छापा मार कर उसे सील कर दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132