डर्टी पिक्चर में वे मोटी दिखाई दी थीं। कहानी में वे और भी बड़े टमी के साथ हैं। और अब विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हीरानी की फेरारी की सवारी में भी वे दर्शकों को अपनी लुक से सरप्राइज करने वाली हैं। इस फिल्म में विद्या एक आइटम गर्ल के तौर पर सामने आएंगी।
जिसकी तैयारी में उन्होंने अपना वजन कम करना शुरू कर दिया है। और इसमें परफेक्शन लाने के लिए दस लुक्स के विकल्प तैयार करवा रही हैं। मेकअपमैन, डायरेक्टर और अन्य क्रू मेंबर्स के सुझावों पर विद्या के आइटम सांग अवतार के दस विकल्प तैयार किए जा रहे हैं। उनमें से एक, जो सभी की पसंद होगा, विद्या आइटम सांग के लिए परदे पर अपनाएंगी।
0