|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 12:46 AM IST
दक्षिण एशिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » दक्षिण एशिया

मालदीव में विद्रोह, राष्‍ट्रपति का इस्तीफा

माले/एजेंसी।
Story Update : Tuesday, February 07, 2012    2:14 PM
Coup in the Maldives the President resigns

मालदीव में बगावती पुलिस अधिकारियों के राष्ट्रीय प्रसारण सेवा और सैन्य मुख्यालय पर कब्जा करने के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। नशीद ने एक टेलीविजन संदेश में अपने इस्तीफे की घोषणा की।

नशीद ने उपराष्ट्रपति मोहम्मद वाहिद हसन मनिक को सत्ता सौंपने की भी घोषणा की। सरकार ने लोगों से शांति एवं संयम बनाने और स्थिरता कायम करने में मदद करने की अपील की है। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि देश की सरकार सभी संवैधानिक संस्थाओं के साथ मिलकर शांति और स्थिरता सुनिश्चित करेगी।

गौरतलब है कि सोमवार रात भर चले प्रदर्शन के बाद नाटकीय घटनाक्रम के बीच राष्‍ट्रपति नशीद ने इस्तीफा दे दिया। इन प्रदर्शनों की शुरूआत तीन सप्ताह पहले उस समय हुई जब नशीद ने एक अपराध न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश को उनके पद से हटा दिया। नशीद का कहना था कि न्यायाधीश पूर्व राष्ट्रपति मामून अब्दुल गयूम के समर्थक थे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
मालदीव में उथल-पुथल, मानवाधिकार आयोग चिंतित
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
दक्षिण एशिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132