|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 12:45 AM IST
पाकिस्तान
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » पाकिस्तान

पाक में गुरुद्वारा पूजा के लिए दोबारा खुलेगा

लाहौर।
Story Update : Friday, February 10, 2012    11:01 PM
Peshawas historic Gurdwara again open for worship

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा पूजा-पाठ के लिए दोबारा खोल दिया जाएगा। एक अधिकारी के मुताबिक 1947 में भारत-पाक बंटवारे के बाद यह पहली बार होगा जब अल्पसंख्यक सिख समुदाय के लोग इसमें पूजा-पाठ कर सकेंगे। फिलहाल गुरुद्वारा परिसर में व्यावसायिक प्रशिक्षण स्कूल चल रहा है।

गुरुद्वारे को दोबारा खोले जाने पर चर्चा
अधिकारियों द्वारा मरम्मत कार्य पूरा करा लेने के बाद पेशावर के भाई बीबा सिंह गुरुद्वारे में सालों बाद फिर से गुरुवाणी गूंजेगी। शरणार्थी ट्रस्ट संपत्ति बोर्ड के अध्यक्ष आसिफ हाशमी ने पीटीआई समाचार एजेंसी को बताया, ‘अल्पसंख्यक सिख समुदाय के लोगों की मांग पर हमने इस सदियों पुराने गुरुद्वारे को दोबारा खोलने का निर्णय लिया है।’ यह बोर्ड पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थल का प्रबंधन करता है। हाशमी और सिख समुदाय के कुछ नेताओं ने हस्तनागरी क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे को दोबारा खोले जाने पर चर्चा की।

4000 सिखों को अपना घर छोड़ना पड़ा
हाशमी ने कहा, ‘मरम्मत कार्य पूरा होते ही लगभग एक महीने के भीतर यह गुरुद्वारा स्थानीय और विदेशी सिखों के लिए खोल दिया जाएगा।’ इससे पहले 1833 में इस गुरुद्वारे की मरम्मत हुई थी। आतंकियों की गतिविधियों के चलते कबायली क्षेत्र में रहने वाले करीब 4000 सिखों को अपना घर छोड़ना पड़ा था। बाद में वे खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में जाकर बस गए। सिखों की एक मांग यह भी थी कि भाई बीबा सिंह गुरुद्वारे को फिर से खोला जाए।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
पाकिस्तान की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132