|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 12:43 AM IST
पाकिस्तान
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » पाकिस्तान

ड्रोन हमले में अल कायदा का पाक प्रमुख मारा गया

इसलामाबाद।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    10:43 PM
Pakistan Al Qaeda chief killed in drone attack

अल कायदा के खिलाफ संघर्ष कर रही अमेरिकी सेना को अहम सफलता मिली है। ड्रोन हमले में उसने अल कायदा के पाक प्रमुख बदर मंसूर को मार गिराया है। यह हमला पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाके में किया गया। मंसूर इसके पहले कश्मीर में भी आतंकी गतिविधियां चला चुका था, जहां वह प्रतिबंधित संगठन हरकत-उल-मुजाहिदीन के लिए काम करता था। उसके साथ तीन अन्य दहशतगर्दों के भी मारे जाने का समाचार है।

मीरनशाह में यह दूसरा ड्रोन हमला
एक टीवी चैनल पर अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह एक खोजी विमान ने उत्तरी वजीरिस्तान के मीरनशाह इलाके में स्थित एक परिसर पर दो मिसाइलें दागीं, जिसमें मंसूर सहित चार आतंकवादियों की मौत हो गई। मंसूर पहले से ही अमेरिका के निशाने पर था, और कई हमलों में वांछित भी था। ज्ञात रहे कि 24 घंटे के अंदर मीरनशाह में यह दूसरा ड्रोन हमला था।

अल कायदा को करारा झटका लगा
इससे पहले बुधवार को किए गए हमले में 10 संदिग्ध आतंकियों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक मंसूर तालिबान और अल कायदा के लिए बीच की कड़ी के रूप में काम करता था। फिलहाल वह उत्तरी वजीरिस्तान में आतंकी प्रशिक्षण शिविर चला रहा था, जहां से तैयार लड़ाकों को वह अफगानिस्तान में भेजा करता था। पाकिस्तानी अधिकारियों की मानें तो मंसूर की मौत से अल कायदा को करारा झटका लगा है। ज्ञात रहे कि दक्षिणी वजीरिस्तान में अल कायदा, तालिबान, और हक्कानी जैसे बहुत सारे आतंकी संगठन अपनी गतिविधियां चला रहे हैं और सीमा पार अफगानिस्तान में हमलों को अंजाम दे रहे हैं।

कौन था बदर मंसूर?
मंसूर मूल रूप से पाकिस्तानी पंजाब के डेरा गाजी खान का रहने वाला था। उसके तालिबान से भी घनिष्ठ संबंध थे। उसे पिछले साल जून में इलियास कश्मीरी की ड्रोन हमले में मौत के बाद अल कायदा का पाक प्रमुख नियुक्त किया गया था। साल 2010 में कराची में हुए आतंकी हमलों में भी उसका हाथ था। इसके अलावा वह लाहौर की एक मसजिद में अल्पसंख्यक अहमदिया संप्रदाय के लोगों का शोषण करने और उसके बाद 100 से भी अधिक लोगों की हत्या करने की घटना में भी शामिल था।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
अल कायदा का यमन के रद्दा शहर पर कब्जा
उत्तरी अफ्रीका हो सकता है अल कायदा का नया ठिकाना
अल कायदा के मददगार को नहीं दी शरण : ईरान
अल कायदा के 15 कैदी जेल से भागे
आप की राय -
pushpendra gurjar, simbhaoli
अमेरिका को ये continue रखना चाहिए ताकि आंतंकवाद खत्म हो जाये.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
पाकिस्तान की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132