|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 12:43 AM IST
पाकिस्तान
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » पाकिस्तान

पाक में गहरा सकता है राजनीतिक संकट

इसलामाबाद।
Story Update : Friday, February 10, 2012    11:06 PM
May deepen the political crisis in Pakistan

कई संकटों से पहले से ही घिरे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। शीर्ष कोर्ट ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले फिर से खोलने में विफल रहने पर अवमानना के आरोप तय करने के खिलाफ दायर उनकी अपील को खारिज कर दिया और उन्हें 13 फरवरी को कोर्ट में पेश होने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से देश में राजनीतिक संकट और गहरा सकता है।

इफ्तिखार चौधरी का कड़ा संदेश
शीर्ष कोर्ट द्वारा अवमानना के आरोप तय किए जाने के लिए 13 फरवरी को पेश होने के आदेश के खिलाफ गिलानी की अपील को खारिज करने से पहले मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी ने गिलानी के वकील से साफ शब्दों में पूछा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले फिर से खोलने के लिए स्विट्जरलैंड सरकार को पत्र लिखेंगे या नहीं।

दोषी पाए जाते है तो सजा दी जाएगी
उन्होंने कहा कि हम आपको प्रधानमंत्री से फोन पर बात करने के लिए 10 मिनट देने को तैयार हैं और उसके बाद हमें बताएं। गिलानी के वकील एतजाज अहसान ने जवाब दिया कि मेरे पास ऐसा करने का अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री गिलानी के पास अब 13 फरवरी को कोर्ट के सामने पेश होने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है। यदि गिलानी कोर्ट की अवमानना के दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 6 माह की जेल और पांच साल के लिए संसद की सदस्यता के अयोग्य ठहराया जा सकता है।

न्यायपालिका और सरकार के बीच तनाव
आठ सदस्यीय बेंच का फैसला सुनाते हुए चौधरी ने कहा कि अपील खारिज की जाती है। उन्होंने कहा कि कोई भी हिंसा नहीं चाहता है। हम धैर्य बरत रहे हैं। चौधरी ने अहसान से कहा कि प्रधानमंत्री को बताइए कि यह देश के हित में नहीं है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, गिलानी की अपील खारिज किए जाने से न्यायपालिका और सरकार के बीच तनाव बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री उस दिन कोर्ट में पेश होंगे
कई लोगों का मानना है कि न्यायपालिका को सेना का समर्थन हासिल है। कोर्ट के बाहर अहसान ने पत्रकारों को बताया कि हमारी अपील खारिज कर दी गई है। प्रधानमंत्री गिलानी 13 फरवरी को कोर्ट की अवमानना के आरोप तय होंगे। प्रधानमंत्री उस दिन कोर्ट में पेश होंगे। यह तीसरा मौका है जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के खिलाफ शीर्ष कोर्ट ने अवमानना का नोटिस जारी किया है। इसके पहले जुल्फिकार अली भुट्टो और नवाज शरीफ के खिलाफ भी कोर्ट ऐसी ही कार्रवाई कर चुकी है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
लोकतंत्र को कोई खतरा नहीं : गिलानी
कोर्ट के आगे झुकने के मूड में नहीं गिलानी
कियानीVsगिलानीः किसमें कितना है दम
मुझे विश्वास मत हासिल करने की जरूरत नहीं : गिलानी
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
पाकिस्तान की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132