|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 12:37 AM IST
पाकिस्तान
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » पाकिस्तान

भारत-पाक जंग में हम पाक के साथ : करजई

इसलामाबाद।
Story Update : Sunday, October 23, 2011    12:31 AM
Indo Pak war kabul with Pakistan Karzai

तालिबान के साथ पाकिस्तान के संबंधों की आलोचना करने के बावजूद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा है कि उनका देश भारत या अमेरिका समेत किसी भी अन्य देश द्वारा पाकिस्तान के साथ जंग की स्थिति में वह इसलामाबाद के साथ खड़ा होगा।

पाकिस्तान के जियो न्यूज चैनल को दिए गए एक इंटरव्यू में करजई ने कहा कि खुदा न करें, यदि किसी समय अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध हो जाए तो हम पाकिस्तान के साथ होंगे। खासकर भारत द्वारा पाकिस्तान पर हमले की स्थिति में अफगानिस्तान उसका समर्थन करेगा, के सवाल पर करजई ने कहा कि किसी भी देश के पाकिस्तान पर हमले की स्थिति में अफगानिस्तान पाक के साथ खड़ा होगा। अफगानिस्तान पाकिस्तान दोनों भाई एक हो जाएंगे। अफगानिस्तान अपने भाई को कभी धोखा नहीं देगा।


तनाव के बीच आया बयान
करजई का यह बयान अमेरिका और पाकिस्तान के बीच हक्कानी जैसे आतंकी गुटों से निपटने के मामले पर बढ़े तनाव के बीच आया है। अमेरिका इन आतंकी गुटों की शरण स्थली पाक के कबायली इलाकों में होने और आईएसआई द्वारा मदद उपलब्ध कराने का आरोप लगाता रहा है। हक्कानी गुट ने हाल के महीनों में काबुल स्थित अमेरिकी दूतावास और अमेरिकी हितों पर कई हमले किए हैं।

पाक को मदद का दिया भरोसा
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने शुक्रवार को कहा था कि अमेरिका का हक्कानी आतंकी नेटवर्क जैसे समूहों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई करने का कोई इरादा नहीं है लेकिन उसने पाकिस्तान से तालिबान से संबंधित गुट के खात्मे के लिए कुछ हफ्तों के अंदर कार्रवाई करने को कहा था। जब करजई से यह पूछा गया कि यदि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो वह क्या करेंगे, इस पर अफगान राष्ट्रपति ने कहा कि यदि पाकिस्तान पर किसी भी देश द्वारा हमला किया जाता है और यदि पाकिस्तानी जनता को अफगानिस्तान की मदद की जरूरत होगी, अफगानिस्तान आप लोगों के साथ होगा।

पाक-अफगान आपस में भाई
करजई ने पूर्व राष्ट्रपति और शांति दूत बुरहानुद्दीन रब्बानी की हत्या के बाद पाकिस्तान की भूमिका की आलोचना की थी। अफगान राष्ट्रपति ने तो यहां तक कहा था कि पाकिस्तान के समर्थन के बिना तालिबान एक उंगली तक उठाने में सक्षम नहीं होगा। हालांकि इंटरव्यू के दौरान करजई पाकिस्तान के प्रति काफी नरम रहे और इस पड़ोसी देश को भाई कहकर संबोधित किया। अफगान करजई ने कहा कि अफगानिस्तान एक भाई है। सभी बातों के बावजूद अफगानिस्तान पाकिस्तान का भाई बना रहेगा।

भारत से रिश्तों पर सालों से काम
हाल में भारत दौरे के दौरान नई दिल्ली और काबुल के बीच रणनीतिक साझेदारी पर हुए समझौतों पर पाकिस्तान की चिंताओं पर करजई ने कहा कि दोनों देश समझौते पर सालों से काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब भारत के साथ हमारे रिश्ते, रणनीतिक साझेदारी पर समझौता की घटना अचानक नहीं हुई है। इन सभी पर हम कई सालों से काम कर रहे थे।

पाक के व्यवहार पर दर्द
पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान के संबंधों में तनाव के बीच हाल में करजई के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों ने एक रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। अफगान राष्ट्रपति ने कहा कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच तनाव का इसलामाबाद के प्रति काबुल के व्यवहार में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि करजई ने कहा कि अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा उनके देश के साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर दर्द है।


4

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
पाक जुड़वां भाई, भारत महान मित्रः करजई
पाक विरोधी नहीं भारत से समझौता : करजई
पाकिस्तान को घेरने भारत पहुंचे करजई
आप की राय -
santosh, delhi
ARE SALO HAM TO BAHUT DAYAVAN HAI Q GARMI DIKHATE HO DUNIYA ME JO LOG AYE HAI SABKO 1 DIN JANA HAI JAB TUM MANUSY RUPI KIDE HO TO ITNI GARMI HAI JAB BHGVAN KI GARMI DEKHO GE TO KIYA HO GA YAH TAY HAI KI JAB DHRTI FATE GE TO KOI LDAI KOI JHGADA NAHI RAHE GA AUR SARE KHTAM HO JAO GE AGAR TUM HI SAB KUCH HO TO Q ROTE HO JAB KOI BADH YA KOI BHUKAMP ATA HAI ?? SABSE ACHA HAI JIYO AUR JINE DO......
bharat, delhi
sale hamara he khate hai or ham ko he akh dekhte hai
amit, jjn
jaha se nikle ho wahi wapas jane ka irada hai kya kutto
Harvendra BSF, Manipur
Or b sath ho jaye tab b koi bal baka nahi kar sakega. Jai hind jai bharat
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
पाकिस्तान की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132